{"_id":"595146504f1c1b190a8b461b","slug":"71498498640-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी-100 से गायब रहे दरोगा, सोते मिले सिपाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी-100 से गायब रहे दरोगा, सोते मिले सिपाही
Updated Mon, 26 Jun 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
यूपी-100
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशनी (मैनपुरी)। डायल 100 का जिले में बुरा हाल है। रविवार की रात किशनी क्षेत्र में डायल 100 से एक दरोगा गायब मिला जबकि सिपाही सोते हुए मिले। थानाध्यक्ष किशनी द्वारा किए गए पिकेट चेक में खुलासा होने पर एसपी को सूचना दी गई। एसपी ने डायल 100 के दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है।
रविवार की रात 12 बजे किशनी थानाध्यक्ष शशिकांत सिंह प्राइवेट वाहन से रात्रि गश्त चेक कर रहे थे। किशनी चौराहे पर यूपी-100 में सिपाही सोते हुए मिले। गाड़ी की नीली बत्ती भी नहीं जल रही थी। थानाध्यक्ष ने दोनों सिपाही चालक सुलह सिंह तथा मुकेश कुमार को जमकर हड़काया। डायल 100 ड्यूटी पर तैनात दरोगा राजेंद्र सिंह बिना सूचना के गायब मिले। थानाध्यक्ष ने रात में ही मौके से एएसपी ओमप्रकाश सिंह को फोन कर जानकारी दी। एएसपी ने तत्काल सभी पुलिसकर्मियों की रपट लिखवाने के आदेश दिए। एएसपी की जांच के बाद सोमवार को एसपी ने दरोगा राजेंद्र सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है।
किशनी। थानाध्यक्ष को चेकिंग के दौरान कुसमरा में डायल-100 की दूसरी गाड़ी किसी चौराहे पर नहीं मिली। जब उन्होंने गाड़ी की लोकेशन पूछी तो गाडी पर तैनात उपनिरीक्षक ने लोकेशन बताने से मना कर गुमराह किया। थानाध्यक्ष के हड़काने पर काफी देर बाद गाड़ी चौकी पर पहुंची।
विज्ञापन
लोगों ने एसपी से शिकायत की थी कि डायल 100 के पुलिसकर्मी रात में कुसमरा में अपने प्राइवेट आवास में सोने चले जाते हैं। पुलिस अधीक्षक राजेश एस ने कहा कि रात्रि गश्त में लापरवाही गंभीर मामला है। सभी आरोपों की गहनता से जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।