{"_id":"594027c74f1c1b2f098b465f","slug":"71497376711-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में की फायरिंग, गांव बना छावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंजिश में की फायरिंग, गांव बना छावनी
Updated Tue, 13 Jun 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेवर (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के गांव जिलही में देर रात प्रधान पति और दूसरे पक्ष में फायरिंग हो गई। सूचना पर तत्काल गांव में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गया। हालांकि देर रात तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं थी। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही थी। एसओ बेवर का कहना है कि प्रधान पति और दूसरे पक्ष में फायरिंग की सूचना मिली थी मामले की जांच की जा रही है।
देर रात लगभग आठ बजे गांव जिलही में प्रधान कमलेश के पति सुनील यादव और दूसरे पक्ष नंदा के बीच फायरिंग हुई। दोनों पक्षों में काफी समय से रंजिश चल रही है। सुनील यादव के भाई की हत्या के आरोप में नंदा जेल भी जा चुका है। कुछ समय पूर्व ही वह जेल से जमानत पर छूटा है। प्रधान पति का आरोप है कि नंदा ने उनके ऊपर जान से मारने की नीयत से फायर किया है। वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि पहले फायरिंग सुनील यादव की ओर से की गई है। गांव में फायरिंग की सूचना पर देर रात बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गया। एसओ बेवर ने बताया कि फायरिंग की सूचना पर जिलही गांव में फोर्स तैनात कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। देर रात तक किसी भी पक्ष ने पुलिस को तहरीर नहीं दी थी। वहीं पुलिस अधिकारी गांव में घटना के संबंध में लोगों से पूछताछ कर रहे थे।