{"_id":"59383faf4f1c1b20358b45cf","slug":"71496858543-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैफियत एक्सप्रेस में हीट स्ट्रोक से रेलयात्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैफियत एक्सप्रेस में हीट स्ट्रोक से रेलयात्री की मौत
Updated Wed, 07 Jun 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
train accdient
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला (फिरोजाबाद)। कैफियत एक्सप्रेस में दिल्ली से आजमगढ़ जा रहे रेलयात्री की हीट स्ट्रोक से मंगलवार रात टूंडला स्टेशन पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने मृतक का पोस्टमार्टम कराया।
आजमगढ़ के थाना अहरोला अंतर्गत शंभूपुर बेहजो निवासी प्रेमचंद्र शर्मा (50) पुत्र स्व. सूरतचंद्र शर्मा किसी काम से दिल्ली गए था। मंगलवार को वह कैफियत एक्सप्रेस से घर लौट रहे थे। वह ट्रेन के एस-10 कोच में बर्थ नंबर 23 पर यात्रा कर रहा था। अलीगढ़ रेलवे स्टेशन से निकलने के दौरान गर्मी के कारण उनकी हालत बिगड़ गयी और उन्हें उल्टियां होने लगी। यात्रियों के सहयोग से उन्होंने टीटीई से उपचार की मांग की। ट्रेन में यात्री की तबियत बिगड़ने की सूचना पर चिकित्सीय टीम टूंडला स्टेशन पहुंच गयी। ट्रेन के टूंडला पहुंचते ही जीआरपी की रेलयात्री को ट्रेन से उतार लिया गया। यात्री की हालत गंभीर होने पर उसे तत्काल जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। स्टेशन से बाहर ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई। जीआरपी ने उनके परिवारीजनों को जानकारी देते हुए मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया।