फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   70 lakh rupees were taken by making an agreement for a mortgaged plot, FIR lodged

Agra: बैंक में गिरवी रखे प्लाॅट की नीलाम  से पहले कराया एग्रीमेंट, इस तरह हड़पे 70 लाख रुपये; दर्ज हुआ केस

Mon, 29 Dec 2025 09:16 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 29 Dec 2025 09:16 AM IST
सार

बैंक में गिरवी रखे जिस प्लॉट की नीलामी होनी थी,  उसका पहले ही एग्रीमेंट करा लिया। इसके बाद परिचित के नाम एग्रीमेंट कराने के बाद 70 लाख रुपये हड़प लिए। 

विज्ञापन
70 lakh rupees were taken by making an agreement for a mortgaged plot, FIR lodged
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के कमलानगर निवासी हाईप्रोफाइल परिवार ने परिचित के साथ धोखाधड़ी करते हुए बैंक में गिरवी रखे प्लाॅट की नीलामी से पहले उसका एग्रीमेंट कर दिया। पीड़ितों ने पुलिस आयुक्त से शिकायत की। इसके बाद कमलानगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।
विज्ञापन


बल्केश्वर निवासी यश अग्रवाल का आरोप है कि कावेरी कुंज कमलानगर निवासी कन्हैया लाल अग्रवाल, उनके पुत्र राजीव अग्रवाल और पुत्री अंजू अग्रवाल ने सेवला में अपना प्लाॅट दिखाकर 1.54 करोड़ में सौदा किया। रजिस्ट्री की फोटोकाॅपी दिखाई और प्लाॅट को साफ सुथरा बताकर 26 जुलाई 2025 को तहसील में एग्रीमेंट कर 70 लाख रुपये ले लिए। अंजू अग्रवाल गवाह बनीं।
विज्ञापन


इसके बाद रजिस्ट्री के नाम पर टहलाते रहे। जानकारी मिली कि संपत्ति यस बैंक में लोन के लिए बंधक है और 5 अगस्त को इसकी नीलामी प्रस्तावित थी। बैंक ने संपत्ति की नीलामी कर 26 अगस्त 2025 को खरीदार के पक्ष में रजिस्ट्री भी कर दी। जब उन्होंने रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed