फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   7 drivers of the corporation failed in the eye test, instructions to make glasses

नेत्र परीक्षण में फेल हो गए निगम के 7 चालक, चश्मा बनवाने के निर्देश

Tue, 28 Sep 2021 11:10 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
7 drivers of the corporation failed in the eye test, instructions to make glasses
रोडवेज बस स्टैंड पर नेत्र परीक्षण के दौरान बैठे वाहन चालक। - फोटो : KASGANJ
कासगंज। यातायात विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में नित नई कार्रवाई जुड़ती जा रही है। जांच में सात वाहन चालक आंखों की रोशनी कम होने के कारण वाहन चलाने के योग्य नहीं पाए गए हैं। एआरटीओ ने उन्हें चश्मे की बाध्यता करते हुए निर्देश दिए हैं कि चश्मा लगाने के बाद ही वाहन चलाएं। इधर दो एंबुलेंस जांच में बिना फिटनेस के दौड़ती पाई गईं। इसके लिए एआरटीओ ने सीएमओ को पत्र भेज दिया है।
विज्ञापन

द्वितीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत परिवहन विभाग अभियान चला रहा है। इस सप्ताह के अंतर्गत पांचवें दिन रोडवेज बस स्टैंड पर वाहन चालकों के नेत्र का परीक्षण हुआ। देखा गया कि परिवहन निगम की बस चलाने वाले चालक आंखों की रोशनी से वाहन चलाने के योग्य हैं या नहीं। जांच में पाया गया कि सात चालकों की आंखों की रोशनी कम है।
विज्ञापन

इन्हें नेत्र विशेषज्ञों ने चश्मों के नंबर बताए। एआरटीओ ने कहा कि जब तक चश्मा तैयार नहीं करा लेते तब तक वाहन न चलाएं। इधर एंबुलेंस की फिटनेस की भी जांच की गई। बिना फिटनेस के सरकारी एंबुलेंस दौड़ती पाई गईं। एआरटीओ राजेश राजपूत ने बताया कि मुख्य चिकित्साधिकारी को पत्र लिख दिया गया है। जिससे एंबुलेंस की फिटनेस करा लें। उन्होंने बताया कि स्कूलों में सड़क सुरक्षा से संबंधित प्रतियोगिताएं भी कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed