फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   7.5 feet high horse made in Agra will become beauty of Ayodhya Dham

Ram Mandir: अयोध्या धाम की शोभा बनेगा आगरा का अश्व, 7.5 फीट ऊंचा घोड़ा 15 दिन में कबाड़ से किया गया तैयार

Wed, 17 Jan 2024 01:29 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 17 Jan 2024 01:29 PM IST
सार

आगरा का अश्व अयोध्या धाम की शोभा बनेगा। कलाकारों ने 7.5 फीट ऊंचा यह घोड़ा 15 दिन में कबाड़ से तैयार किया है। 

विज्ञापन
7.5 feet high horse made in Agra will become beauty of Ayodhya Dham
Ram Mandir: अयोध्या धाम की शोभा बनेगा आगरा का अश्व - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्याधाम में श्रीराम का भव्य मंदिर बनकर लगभग तैयार है। 22 जनवरी को इसके गर्भग्रह में भगवान श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इसको लेकर देशभर में उल्लास है। देश के कोने कोने से लोग अपने आराध्य के लिए भेंट लेकर पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में आगरा से भी युवाओं ने भेंट स्वरूप एक विशेष अश्व भेजा है। 

विज्ञापन


आगरा के राम भक्त कलाकार ने अपने प्रभु के धाम के लिए उपहार स्वरूप एक अश्व भेजा है। कलाकार ने इसे कबाड़ से तैयार किया है। यह श्रीराम मंदिर की सजावट में प्रयोग किया जाएगा। मंगलवार को यह अश्व अयोध्याधाम के लिए रवाना किया गया है। इससे पहले इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन


सादगी आर्ट के निदेशक व कलाकार कमल तोमर ने अयोध्या में राम मंदिर की सजावट के लिए 7.5 फीट के घोड़े की कलाकृति बनाई है। इसे तैयार करने में रवि, कमल तोमर व उनकी पूरी टीम को करीब 15 दिन लगे। मंगलवार को मूर्ति को अयोध्या के लिए रवाना कर दिया गया। कमल तोमर ने बताया कि उन्होंने कबाड़ से एक नाचते मोर की कलाकृति भेजी थी जो अयोध्या रेलवे स्टेशन पर स्थापित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed