{"_id":"6147132e8ebc3ee5310596c6","slug":"65-year-old-man-threatened-two-teenagers-with-a-pistol-in-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: 65 साल के बुजुर्ग ने तमंचा दिखाकर दो किशोरों को धमकाया, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: 65 साल के बुजुर्ग ने तमंचा दिखाकर दो किशोरों को धमकाया, वीडियो वायरल
Sun, 19 Sep 2021 04:08 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 19 Sep 2021 04:08 PM IST
सार
मैनपुरी के बिछवा क्षेत्र में 65 साल के बुजुर्ग का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें हाथ में तमंचा लिए दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
बुजुर्ग के साथ में तमंचा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मैनपुरी के बिछवा क्षेत्र में 65 साल के बुजुर्ग का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें हाथ में तमंचा लिए दिखाई दे रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद थाना बिछबा पुलिस ने रविवार को बुजुर्ग को गांव से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस तमंचे की जानकारी जुटाने में लगी है।
विज्ञापन
यह घटना 17 सितंबर की है। बताया गया है कि थाना बिछवा क्षेत्र के गांव धनमऊ निवासी 65 वर्षीय बाबूराम ने 14 और 16 वर्षीय दो किशोरों को तमंचा दिखाकर धमकाया। किसी ने इसका वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।
विज्ञापन