फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   64327 new voters will be effect election result

64327 नए मतदाता बनेंगे प्रत्याशियों के भाग्य विधाता

Wed, 19 Jan 2022 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
64327 new voters will be effect election result
कासगंज। जिले की तीनों विधानसभाओं में 64,327 नए मतदाता विधानसभा की सूची में शामिल किए हैं। ये मतदाता जिले के कुल मतदाताओं का 6.23 प्रतिशत हैं। लोकसभा चुनाव के बाद होने जा रहे विधानसभा चुनाव में इनको पहली बार वोट डालने का मौका मिलने जा रहा है। ये मतदाता चुनाव में निर्णायक साबित होंगे और प्रत्याशियों के भाग्य विधाता बनेंगे।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के समय जिले की तीनों विधानसभाओं में 9,90,994 मतदाता तीनों विधानसभाओं की सूची में शामिल रहे। विधानसभा चुनाव से पहले कराए सूची पुनरीक्षण में 64,327 नए मतदाता सूची में शामिल हुए जबकि 12,964 मतदाताओं के नाम सूची से काट दिए गए। तीनों विधानसभाओं में इन मतदाताओं की संख्या इतनी है कि ये किसी भी प्रत्याशी का गणित बदल सकते हैं। जो नए मतदाता सूची में शामिल किए गए हैं, उनको पहली बार अपना वोट डालने का मौका विधानसभा चुनाव में मिलेगा। पहली बार मिलने जा रहे वोट डालने के मौके से इन मतदाताओं में काफी उत्साह है। चुनाव में नये बने इन मतदाताओं का रुख क्या गुल खिलाएगा, इस प्रश्न का जवाब तो जिले में 20 फरवरी को चुनाव होने के बाद 10 मार्च को होने वाली मतगणना से पता चलेगा, लेकिन इतना तय है कि ये मतदाता अपनी जागरूकता का परिचय देकर जिले के मतदान के प्रतिशत को अवश्य बढ़ा सकते हैं। तीनों विधानसभाओं में बढ़े इन नए मतदाताओं पर राजनीतिक दलों की पैनी नजर है। वे भी यूथ के महत्व को अच्छी तरह से जानते हैं। प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में उतरने पर इनको नजर अंदाज नहीं कर सकेंगे। उनको भी अपना एजेंडा बनाते समय इन नए मतदाताओं पर अपना फोकस करना पड़ेगा।
विज्ञापन

जिले में नए बने मतदाता आंकड़े की नजर में
कासगंज 21365
अमांपुर 19629
पटियाली 23333
मतदाता सूूची पुनरीक्षण के दौरान जिले की तीनों विधानसभाओं में 64327 नए मतदाताओं के नाम शामिल किए गए हैं। - मनोज गुप्ता, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed