फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   63 thousand copies remaing for cheaking

अभी 63 हजार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन रह गया शेष

Tue, 03 May 2022 12:25 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
63 thousand copies remaing for cheaking
कासगंज। माध्यमिक शिक्षा परिषद की प्रयोगात्मक परीक्षाओं के चलते उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन इस बार प्रभावित हो गया। अंतिम दिन तक सभी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन नहीं हो सका। अभी 63,137 उत्तर पुस्तिकाएं चेक होने से रह गई हैं।
विज्ञापन

उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन कार्य 23 अप्रैल से शुरू हुआ। मूल्यांकन कार्य पूरा करने के लिए दो मई तक का समय निर्धारित किया गया। इसी बीच प्रयोगात्मक परीक्षाएं शुरू हो गई, जिससे जिन शिक्षकों की ड्यूटी प्रयोगात्मक परीक्षा में लग गई, वे मूल्यांकन कार्य के लिए उपलब्ध नहीं हो सके, जिसका असर मूल्यांकन कार्य पर पड़ गया। मूल्यांकन कार्य की गति काफी धीमी रही। जिला के लिए हाईस्कूल की 1,01,001 उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकन के लिए भेजी गई हैं, जिनमें से अंतिम तिथि तक 80525 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो सका। अभी 20476 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शेष रह गया है। इसी तरह इंटरमीडिएट की 85862 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन जिला में होना है। इनमें से अभी तक 43201 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो सका है। जबकि 42661 उत्तर पुस्तिकाएं अभी मूल्यांकन के लिए शेष रह गई हैं।
विज्ञापन

मूल्यांकन कार्य के लिए 5 मई तक का समय बढ़ा दिया गया है। इस अवधि तक सभी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा कर लिया जाएगा। - एसपी सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed