{"_id":"60e06a648d132b088a5752ba","slug":"63-active-corona-cases-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में राहत: 24 घंटे में नहीं मिला कोई नया कोरोना संक्रमित, अब सक्रिय मरीज 63","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में राहत: 24 घंटे में नहीं मिला कोई नया कोरोना संक्रमित, अब सक्रिय मरीज 63
Sat, 03 Jul 2021 07:17 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 03 Jul 2021 07:17 PM IST
सार
आगरा के लिए राहत की खबर है। जिले में अब कोरोना संक्रमण थम गया है। शनिवार को एक भी नया मरीज दर्ज नहीं हुआ।
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस : सैंपल लेते स्वास्थ्यकर्मी (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में शनिवार को कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर खत्म हो गई। पहली बार पिछले 24 घंटे में कोई नया मरीज नहीं मिला है। शुक्रवार को एक मरीज मिला था। 21 मार्च से 104 दिन तक एक भी दिन ऐसा नहीं रहा जब कोई मरीज न मिला हो।
विज्ञापन
पिछले 24 घंटे में 8592 लोगों की जांच की गई है। अब तक 25193 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। 453 मरीजों की मौत हो चुकी है। अंतिम बार 16 मार्च को 109 दिन पहले भी एक दिन में कोई नया मरीज नहीं था।
विज्ञापन
इसके बाद दूसरी लहर में 24 घंटे में सबसे ज्यादा मरीजों का रिकॉर्ड 30 अप्रैल को 893 मरीज रहा है। जिले में अब 63 सक्रिय मरीज हैं। अब तक कुल 25709 मरीज मिल चुके हैं।
विज्ञापन