फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   किसी भी बूथ पर वोट डाल सकेेंगे सरकारी एवं निजी मुलाजिम

किसी भी बूथ पर वोट डाल सकेेंगे सरकारी एवं निजी मुलाजिम

Fri, 12 Apr 2019 10:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
किसी भी बूथ पर वोट डाल सकेेंगे सरकारी एवं निजी मुलाजिम
सांकेतिक तस्वीर
कासगंज। लोकसभा चुनाव में ड्यूटी करने वाले सरकारी कार्मिक ही नहीं बल्कि निजी कार्मिक भी चुनावी कार्य के दौरान अपना वोट डाल सकेंगे। पोस्टल बैलेट से वंचित रहने वाले मतदाताओं को जिला प्रशासन अनुमति पत्र देगा। इलेक्शन ड्यूटी प्रमाणपत्र (ईडीसी) के आधार पर ऐसे कार्मिक वोट डाल सकेंगे।
विज्ञापन

कार्मिकों की ड्यूटी चुनाव में लगा दी है। वैसे तो कार्मिकों को पोस्टल बैलेट देकर पोलिंग पार्टियां रवाना होने से पहले ही वोट देने का अधिकार दे दिया जाएगा। इसके बाद भी यदि कोई कार्मिक पोस्टल बैलेट से वोट डालने से वंचित रहता है तो उसे अब आयोग ने विकल्प दे दिया है। जिला प्रशासन प्रत्येक कार्मिक को अनुमित पत्र देगा। उसी के आधार पर कार्मिक जहां भी जिस बूथ पर तैनात होगा वहां अपना वोट दे सकेगा। शर्त यह है कि कार्मिक के पास अपना पहचान पत्र होना चाहिए और कार्मिक जिले का ही मतदाता होना चाहिए। सुरक्षाकर्मी, होमगार्ड, पीआरडी के जवान जो इसी जिले के मतदाता हैं वह भी अपने मत का प्रयोग किसी भी बूथ पर कर सकेंगे।
विज्ञापन

यह भी दे सकेंगे वोट
कासगंज। मतदान के दिन वीडियोग्राफी, फोटोग्राफी सहित अन्य कार्यों में लगाए गए निजी कार्मिक हैं उन्हें भी सहूलियत मिलेगी। प्रशासन से अनुमति मिलने पर यह मतदाता भी नई व्यवस्था के तहत वोट डाल पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- चुनाव में लगने वाले निजी और सरकारी कार्मिकों को ईडीसी जारी किया जाएगा। इसके आधार पर कार्मिक जिले के किसी भी बूथ पर अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे। योगेंद्र कुमार, एडीएम।
आंकड़े की नजर से-
- 6270 कार्मिक बूथों पर रहेंगे तैनात।
- 1000 से अधिक स्थानीय होमगार्ड एवं पीआरडी जवानों की रहेगी ड्यूटी।
-1150 वीडियो ग्राफर फोटोग्राफर भी वोट डालने को कर सकेंगे ईडीसी का प्रयोग।
- 1206 बूथों पर हैं कार्मिकों के वोट डालने की व्यवस्थाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed