{"_id":"5ca4edbfbdec2213fd299fde","slug":"61554312639-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसओ अवागढ़ और सिपाही पर मतदाताओं को हड़काने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसओ अवागढ़ और सिपाही पर मतदाताओं को हड़काने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। अवागढ़ थाना प्रभारी और थाने के एक सिपाही पर क्षेत्र के मतदाताओं को हड़का कर एक पार्टी के पक्ष में वोट करने के लिए कहने का आरोप लगाया जा रहा है। इस संबंध में पूर्व विधायक व भाजपा अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने चुनाव आयोग को एक पत्र भेज कर संबंधित पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
चुनाव आयोग को भेजे पत्र में पूर्व विधायक कुबेर सिंह अगरिया ने बताया है कि गांव के लोगों ने अवागढ़ मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र पाल सिंह से शिकायत की है कि थाना प्रभारी सुभाष बाबू कठेरिया और सिपाही प्रमोद यादव द्वारा ग्रामीणों को बुलाकर हड़का रहे हैं। कह रहे हैं कि आगरा सीट से भाजपा ने राम शंकर कठेरिया को टिकट नहीं दिया है, इसलिए भाजपा को हराना है। इसमें उन्होंने गांव के लोग जिन्हे हड़काया गया है उनके नाम केरन सिंह, जितेंद्र सिंह, प्रभास, मनोज, प्रदीप, पंकज भी दिए हैं। आरोप लगाया कि पुलिस कर्मी गठबंधन के प्रत्याशी को वोट देने के लिए दवाब बना रहे हैं। उन्होंने पत्र में लिखा कि अगर यह पुलिस कर्मी थाना क्षेत्र में रहते हैं तो जलेसर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कोई बड़ी घटना हो सकती है। उन्होंने दोनों पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में अगर सत्यता पाई जाती है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।