{"_id":"5c990fffbdec2213f80166bd","slug":"61553534975-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन के दौरान रहेगा सुरक्षा का कड़ा घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन के दौरान रहेगा सुरक्षा का कड़ा घेरा
विज्ञापन

- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। एटा लोकसभा सीट के लिए निर्वाचन प्रक्रिया कड़े सुरक्षा के घेरे में संपन्न होगी। जिला कलक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष में नामांकन भरे जाएंगे। इस संबंध में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने दिशा निर्देश जारी किए। वहीं एसपी अशोक कुमार शुक्ल ने सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में व्यवस्थाएं निर्धारित करने के निर्देश दिए।
दोपहर के समय जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी योगेंद्र कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक डा. पवित्र मोहन त्रिपाठी व अन्य अधिकारियों के साथ निरीक्षण को निकले। कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य गेट पर व मध्य में वैरीकेडिंग कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान किसी भी तरह से आचार संहिता उल्लंघन न हो पाए। निर्धारित संख्या में ही प्रत्याशी, प्रस्तावक और अनुमोदक आदि का ही प्रवेश सुनिश्चित करें। अतिरिक्त लोगों को नामांकन कक्ष में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। नामांकन पत्रों को जारी करने के लिए तैयार किए गए अभिलेखों का भी डीएम ने निरीक्षण किया। कलक्ट्रेट मे नामांकन व्यवस्था के दिशा निर्देश जारी करने के पश्चता डीएम, एसपी गल्ला मंडी पहुंचे। जहंा निर्वाचन से जुड़ी अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में दिशा निर्देश जारी किए गए। गल्ला मंडी से पोलिंग पार्टियों की रवानगी भी की जाएगी। इसके लिए अतिरिक्त व्यवस्थाएं बनाए जाने के निर्देश दिए गए।
- नामांकन की तिथि 28 मार्च से 4 अप्रैल तक।
- नामांकन पत्रों की जांच 5 अप्रैल को।
- नाम वापसी 8 अप्रैल तक।