फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   सनऊआ बवाल : 12 गिरफ्तार, 120 की तलाश

सनऊआ बवाल : 12 गिरफ्तार, 120 की तलाश

Sat, 23 Mar 2019 10:47 PM IST
faeem faeem faeem faeem
Updated Sat, 23 Mar 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
सनऊआ बवाल : 12 गिरफ्तार, 120 की तलाश
सनऊआ बवाल : 12 गिरफ्तार, 120 की तलाश - फोटो : अमर उजाला
एटा। मारपीट-पथराव कर सीओ की कार फूंकने के मामले में पुलिस ने 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस सौ से अधिक अज्ञात लोगों की पुलिस तलाश कर रही है। हादसे में मृत युवक का परिजनों ने पुलिस की निगरानी में अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने बताया कि अवागढ़ क्षेत्र के सहनऊआ में पुलिस पार्टी के साथ मारपीट, पथराव और सरकारी कार को फूंकने के मामले में 12 आरोपियों जयपाल, दीपक, राकेश, लोकेश, राजवीर, लक्ष्मी नरायन, देवेश, दिगंबर, लक्ष्मी नरायन निवासी सहनऊआ, अमृत सिंह निवासी नगला बधा अवागढ़, विद्याराम निवासी मोहल्ला अंबेडकरनगर अवागढ़ और धर्मवीर सिंह निवासी पलोडी थाना जलेसर को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ने बताया कि घटना में शामिल 120 अन्य अज्ञात लोगों की जांच कर तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


यह था मामला
एटा। थाना अवागढ़ क्षेत्र के गांव सहनऊआ निवासी बलवीर पुत्र रमेशचंद्र की बाइक में रोडवेज बस ने टक्कर मार दी थी। इससे उसकी आगरा ले जाते समय मौत हो गई थी। इसके बाद जाम लगाने वाले लोगों को समझाने पहुंचे सीओ जलेसर के साथ ग्रामीणों ने मारपीट करते हुए पथराव में थाना अवागढ़ की सरकारी जीप में तोड़फोड़ कर दी। इसके बाद ही सीओ की कार को ग्रामीणों ने आग के हवाले कर जला दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार
हादसे में मृत युवक का शव शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा। मृतक के घर शव पहुंचाने के बाद पुलिस डटी रही। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में ही परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed