फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   कोई बनेगा भूत तो कोई ड्रेगन

कोई बनेगा भूत तो कोई ड्रेगन

Mon, 18 Mar 2019 10:47 PM IST
faeem faeem faeem faeem
Updated Mon, 18 Mar 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
कोई बनेगा भूत तो कोई ड्रेगन
होली
कासगंज। होली के त्योहार पर मस्ती करने वाले युवाओं के लिए भी बाजार में पूरे इंतजाम हैं। बाजार में टोपी, मुखौटे, विग लोगों को लुभा रही हैं।
विज्ञापन

होली का त्योहार मस्ती का त्योहार है। होली के दिन घरों से बाहर निकलते समय अलग सा दिखने की चाहत हर किसी के मन में रहती है। लोगों में बहरूपिया बनने का भी एक क्रेज है। मौजमस्ती करने वाले लोग होली का बेसब्री से इंतजार करते हैं। दुकानदारों ने भी होली को भुनाने के लिए इस बार भी कई तरह के नए चेहरे और पिचकारियों को मंगाया है। दुकानों पर तरह तरह के चेहरों और पिचकारियों को खरीदने के लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से लोग आ रहे हैं। ग्राहक चीन की पिचकारी अधिक पसंद कर रहे हैं। युवा रंग बिरंगे वालों की विग एवं टोपियों को अपनी प्राथमिकता दे रहे हैं। तो बच्चे मुखौटों को वरीयता।
बाजार में इन पिचकारी का क्रेज
शॉवर क्लीन, हैंडपंप, एंग्री वर्ल्ड टॉम एंड जैरी, छोटा भीम, डोरीमोन, बेंटेन, होरन साउंड, टेडी कोर्ट सहित कई तरह की पिचकारी को ग्राहक अधिक पसंद कर रहे हैं। अधिकतम 500 रुपये तक कीमत की पिचकारी मंगाई गई है।
विज्ञापन

क्रिश और डरावने मुखौटे की धूम
दुकानों पर होली पर बहरूपियों को सजाने के लिए तरह तरह के बड़े.बड़े चश्मे, क्रिश का मुखौटा, भूत, आंख निकला हुआ चश्मा, डरावने दांत और कई तरह की टोपी खूब बिक रही है। बाजार में 30 रुपये से लेकर 100 रुपये तक की टोपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
ग्राहक पिचकारी के साथ.साथ बहरूपिया बनने के लिए तरह.तरह के डरावने मुखौटे और टोपी अधिक खरीद रहे हैं।
संजय, दुकानदार
रंग की कई वैरायटी मंगाई गई हैं। स्प्रे रंग की डिमांड अधिक है। 10 से 30 रुपये तक का स्प्रे रंग बाजार में है। इसके अलावा गुलाल की खरीदारी की जा रही है।
कालीचरन, दुकानदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed