{"_id":"5c606780bdec2229d2397b5a","slug":"61549821824-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुत्र की पिटाई बदला लेने के लिए की थी बालक की हत्या, आरोपी बोला जान से मारने का नहीं था इरादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुत्र की पिटाई बदला लेने के लिए की थी बालक की हत्या, आरोपी बोला जान से मारने का नहीं था इरादा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। सिढ़पुरा क्षेत्र के गांव हमीरगंज में बालक की हत्या कर शव फेंकने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि उसका हत्या का इरादा नहीं था। वह पुत्र की पिटाई के प्रतिशोध में बालक को सबक सिखाना चाहता था। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया।
विगत बुधवार शाम लापता गांव हमीरगंज निवासी हरी सिंह के 11 वर्षीय पुत्र रजनेश का शव गुरुवार सुबह गांव के समीप बाग में मिला था। मामले में पिता ने गांव के नेत्रपाल पुत्र फूल सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी की कोशिश की लेकिन वह फरार हो गया। काफी दबिश देने के बाद पुलिस ने रविवार को नेत्रपाल को गांव सरावल के समीप घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।
सीओ गवेंद्रपाल ने हत्यारोपी नेत्रपाल से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसका इरादा बालक की हत्या करना नहीं था। बुधवार सुबह बालक रजनेश ने उसके पुत्र को पीटा था और गालीगलौज भी की थी। बेटे ने रोते हुए रजनेश की शिकायत की थी। बेटे के आंसुओं से भावुक होकर उसके मन में प्रतिशोध लेने की बात आई और उसने रजनेश को सबक सिखाने के लिए पीटा था, जिससे वह बेहोश हो गया।
विज्ञापन
काफी देर तक उसने रजनेश को होश में लाने का प्रयास किया लेकिन वह होश में नहीं आया। इसके बाद उसकी मौत हो गई। नेत्रपाल ने कबूल किया कि उसकी मौत के बाद उसने ही बाग में उसका शव फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
सुधबुध खो बैठी है बालक की मां
कासगंज। बेटे की मौत के बाद मां बेहाल है। वह न तो कुछ खा रही है और न ही किसी से बोल रही। वह दिनभर सिसकती और रोती रहती है। मां पूरी तरह सुधबुध खो बैठी है। मृतक बालक के घर सांत्वना देने वालों का तांता लगा है।