{"_id":"5c586afabdec22739100703b","slug":"61549298426-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव गग्गरवाला में फायरिंग से फैली दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव गग्गरवाला में फायरिंग से फैली दहशत
विज्ञापन
gun shoot
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी-बेवर। गांव गग्गरवाला में आपसी विवाद को लेकर हुई फायरिंग से दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उक्त घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के गांव गग्गरवाला निवासी सुभाष रविवार की शाम करीब आठ बजे कार से वापस घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में कार सवार भल्लू उर्फ रोहित, मुरारी व शीलू ने उन्हें ओवरटेक किया। आरोप है कि जब सुभाष ने कार सही से चलाने की बात कही तो कार में सवार नामजद गाली गलौज करने लगे।
फोन कर साथियों को बुला लिया, साथी दीपू, सोनू, नीटू, फुक्कड़ी असलाह लेकर आ गए। सुभाष के घर का दरवाजा तोड़ कर अंदर घुस गए और असलाह की बटों से मारपीट करना शुरू कर दिया। वहीं नामजद लोगों ने फायरिंग कर दी। जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया, लोगों को आता देख आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मारपीट में घायल हुए सुभाष का मेडिकल कराया। वहीं तहरीर के आधार पर मामला दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।