{"_id":"5c1a4aa0bdec22570156a85d","slug":"61545226912-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इधर हो रही थी तलाश, उधर घर में बने टैंक में छिपा था बालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इधर हो रही थी तलाश, उधर घर में बने टैंक में छिपा था बालक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। मोहल्ला भरतवाल निवासी बालक के लापता होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम तलाश में जुट गई। रात भर पुलिस चकरघिन्नी बनी रही। बुधवार की सुबह बालक घर में ही बने टैंक में छिपा मिला। उसने बताया कि मां के डांटने से नाराज होकर वह छिप गया था। बच्चे के सकुशल मिलने के बाद पुलिस और परिजनों ने राहत की सांस ली।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भरतवाल निवासी विष्णु कुमार का 13 वर्षीय पुत्र मंगलवार की शाम कहीं गायब हो गया। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन जब कुछ पता नहीं लगा तो अनहोनी की आशंका के चलते कोतवाली पुलिस को सूचना दी। बालक के गायब हो जाने की सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस तलाश में जुट गई।
तलाश का सिलसिला रात भर चलता रहा, लेकिन बच्चे का कोई अता पता नहीं लग सका। पुलिस ने कुछ संदिग्धों से भी पूछताछ की, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। बुधवार की सुबह जब घर में बने टैंक में देखा गया तो बालक वहां छिपा हुआ मिला। पूछने पर उसने बताया कि मां की डांट से नाराज होकर वह टैंक में छिप गया था। बच्चे के सकुशल मिलने के बाद पुलिस व परिजनों ने राहत की सांस ली।