फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   तीन तस्करों को पकड़ा, 30 कछुआ बरामद

तीन तस्करों को पकड़ा, 30 कछुआ बरामद

Sun, 09 Dec 2018 10:32 PM IST
Updated Sun, 09 Dec 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
तीन तस्करों को पकड़ा, 30 कछुआ  बरामद
किशनी(मैनपुरी)। थाना पुलिस ने तीन तस्करों को 30 जिंदा कछुओं के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में बताया कि कछुआ समान पक्षी बिहार स्थित झील से पकड़े थे। पुलिस अब कछुआ तस्करी करने वाले अन्य साथियों व सरगना की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


थाना पुलिस समान में मैनपुरी जाने वाले मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। तभी इंस्पेक्टर केके तिवारी और एसएसआई सतेंद्र पाल सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग कछुओं को तस्करी के लिए ले जा रहे हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया, उनके कब्जे में मिली एक बोरी में 30 जिंदा कछुआ मिले।
विज्ञापन


पूछताछ में तस्करों ने बताया कि कछुआ समान पक्षी बिहार स्थित झील से पकड़े हैं। पकड़े गए तस्करों ने अपने नाम रामआसरे निवासी मंडी रोड छिबरामऊ कन्नौज, सचिन गिहार और राहुल गिहार निवासी मोहल्ला कोकपुरा थाना सिविल लाइन जनपद इटावा बताया। पुलिस का मानना है कि कछुआ तस्करों का गिरोह सक्रिय है। जल्द ही सरगना व अन्य साथियों का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed