{"_id":"5ba7a660867a55014118e37a","slug":"61537713760-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरक्षण के नाम पर देश के लोगों को बांट रही भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरक्षण के नाम पर देश के लोगों को बांट रही भाजपा
Updated Sun, 23 Sep 2018 08:12 PM IST
विज्ञापन
डैमो
मथुरा। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष जगतवीर सिंह सिरोही ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार आरक्षण के नाम पर समाज को बांट रही है। कहा कि भाजपा के लोगों ने जाटों के साथ बड़ा धोखा किया है। जगतवीर सिंह सिरोही ने स्थानीय होटल में पत्रकार वार्ता में कहा कि जाट आरक्षण के लिए 12 साल से संघर्ष कर रहे हैं। देश के 60 प्रतिशत ओबीसी लोगों को केंद्र मेें 27 प्रतिशत आरक्षण मिला। अब आरक्षण को लेकर भाजपा सरकार ने दीवार खड़ी कर दी है।
भाजपा सरकार ने आरक्षण को लेकर राजनैतिक रोटियां सेंकना शुरू करते हुए हिंदू, मुस्लिम, ओबीसी को अलग अलग बांटने का का काम किया है। इसके विरोध में जाट बहुल 22 जनपदों में रैली व सम्मेलन 14 अक्तूबर से होंगे। इस दौरान भगत सिंह को प्रदेश महामंत्री व रनवीर सिंह को समिति का जिलाध्यक्ष बनाया गया। इस मौके पर प्रो दुर्गपाल सिंह, महासचिव वीरपाल सिंह, डा महीपाल सिंह, केके चौधरी, भगत सिंह, उमेश चौधरी, तिलकवीर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष बलबीर सिंह ने संबोधित किया।