{"_id":"5b609dd44f1c1bb37b8b5940","slug":"61533058516-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई टुकड़ों में मिला लापता किशोरी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई टुकड़ों में मिला लापता किशोरी का शव
Updated Tue, 31 Jul 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
Murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाली। सिकंदरपुर वैश्य के ग्राम नरदौली में चार दिन पूर्व पशुओं को चराने गई किशोरी का शव गंगा के टापू से क्षतविक्षित अवस्था में बरामद हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
साधना (12) पुत्री विपन 28 जुलाई को दोपहर के समय अपनी तहेरी बहन शबनम (10) पुत्री छेदालाल के साथ पशुओं को चराने के लिए खेत पर गई थी। शवनम पशुओं को एकत्रित करने के लिए चली गई। जबकि साधना खाने के बर्तन साफ करने के लिए चली गई। इसके बाद वह लापता हो गई। जब शबनम को काफी देर तक साधना नहीं मिली तो उसने घर पर बताया। इसके बाद शबनम की तलाश की गई लेकिन वह नहीं मिली। परिजनों ने कोतवाली में उसके अपहरण का मामला दर्ज कर दिया। किशोरी को अगवा करने के बाद हत्या करके शव को गंगा के टापू पर ले जाकर दफन कर दिया। जंगली जानवरों ने उसके शव को बाहर निकाल कर क्षत विक्षित कर दिया।
मंगलवार की देर सांय जब ग्रामीण किसी कार्य से टापू पर गए तो वहां किशोरी का शव पड़ा देखा। ग्रामीणों ने गांव में आकर यह जानकारी दी। इसके बाद किशोरी की मां प्रीती व अन्य परिवारीजन मौके पर पहुंच गए। उसके चेहरे व कपड़ों से उसकी शिनाख्त की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव के टुकड़ों को एकत्रित पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वह अपने पांच बहन भाईयों में सबसे बड़ी थी। उससे दो छोटी बहनें तथा दो छोटे भाई और हैं।
विज्ञापन
पिता की भी हुई थी हत्या
पटियाली। किशोरी के पिता विपन 13 जनवरी 2016 को खेत में पानी लगाने गए थे। इसके बाद वह लापता हो गए थे। उनकी हत्या कर दी गई थी। उनका शव भी तीन दिन बाद गंगा से बरामद हुआ था।
नाव से लाया गया शव
पटियाली। गंगा में इस समय काफी पानी है। गंगा से कट रही धारा में भी काफी पानी चल रहा है। जिसके चलते ग्रामीण टापू तक जाने में नौका का प्रयोग कर रहे हैं। पुलिस को भी घटना स्थल तक पहुंचने मेें काफी दिक्कतें हुई। नौका से टापू तक पहुंच कर शव को लाना पड़ा।