{"_id":"5b41081b4f1c1b93288b5072","slug":"61530988571-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृता चौहान ने संभाली डीसी एमडीएम की कुर्सी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृता चौहान ने संभाली डीसी एमडीएम की कुर्सी
Updated Sun, 08 Jul 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। छह माह के लंबे समय के बाद आखिर बेसिक शिक्षा विभाग में रिक्त चल रहे डीसी एमडीएम के पद को भर दिया गया। नवनियुक्ति डीसी ने कार्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया। डीसी एमडीएम का पद जनवरी से रिक्त चल रहा था। यहां तैनात पूर्व डीसी राजीव कुमार और कंप्यूटर आपरेटर को विभागीय आदेशों का पालन न करने के मामले में बर्खास्त कर दिया गया था। तब से ये दोनों पद रिक्त चल रहे थे। जिला चयन समिति के अनुमोदन के बाद शनिवार को डीसी एमडीएम के पद पर नगर के समीपवर्ती गांव औडेंय निवासी अमृता चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर लिया।
अमृता चौहान वर्ष 2011 में बीसीए एवं ओलेवल कंप्यूटर परीक्षा पास की। वर्ष 2016 में एमबीए करने के बाद वे इंडियन ओवरसीज बैंक दिल्ली में सहायक सहायक मैनेजर बनीं। उन्होंने कोटेक महेंद्र बैंक दिल्ली में डिप्टी मैनेजर, रिलीगेयर हेल्थ इंश्योरेंस नोएडा रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर भी जिम्मेदारी निभाई। शनिवार को कार्यभार ग्रहण करने के बाद अमृता चौहान ने कहा कि वे शासनादेश के तहत जनपद में बेसिक शिक्षाधिकारी के मार्गदर्शन में एमडीएम व्यवस्था का संचालन करेंगी। सबसे पहले एमडीएम व्यवस्था को लेकर शिक्षकों को हो रही परेशानी को दूर किया जाएगा। दो दिन पहले रिक्त चल रहे कंप्यूटर आपरेटर के पद पर बेवर निवासी पुष्पेंद्र सिंह की तैनाती की गई है।