फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार महिला की मौत

ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार महिला की मौत

Fri, 06 Jul 2018 11:44 PM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार महिला की मौत
कुरावली(मैनपुरी)। जीटी रोड पर संतनगर के पास ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार महिला की मौत हो गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन



सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेने के साथ ही चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है।


एटा के थाना जैथरा क्षेत्र के गांव बघौली शहादतनगर निवासी सर्वेश कुमार शुक्रवार की सुबह चाचा शेषपाल और चाची सुनीता के साथ बाइक से थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव देवामई गया था।
विज्ञापन



वहां से चाची को दवा दिलवाने के बाद वह दोपहर करीब दो बजे गांव लौट रहा था। थाना कुरावली क्षेत्र में जीटी रोड पर संतनगर के पास बिना नंबर के ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



हादसे में 55 वर्षीय सुनीता की मौके पर ही मौत हो गई। चाचा शेषपाल और सर्वेश गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई।


घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। उधर हादसे के बाद भाग रहे ट्रक चालक को ग्रामीणों ने पकड़ने के बाद पिटाई कर दी।


बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस चालक और ट्रक को थाने ले गई।


उधर, औंछा क्षेत्र में ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसको इलाज के लिए फिरोजाबाद ले गए हैं। थाना बिछवां क्षेत्र में जीप की चपेट में आने से बाइक सवार घायल हो गया।


जिला एटा के अलीगंज निवासी चमन मिश्रा शुक्रवार को बाइक से मैनपुरी जा रहे थे। जब वह थाना बिछवां क्षेत्र में भनऊ पुल के पास पहुंचे तभी जीप ने बाइक को चपेट में ले लिया।


बाइक क्षतिग्रस्त हो गई तथा उसको चोटें आईं। चालक जीप लेकर भाग गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजन उसको उपचार के लिए एटा ले गए हैं।
थाना औंछा क्षेत्र के नगला आंध्रा निवासी आशीष आरबीएस इंटर कॉलेज में कक्षा नौ का छात्र है। शुक्रवार की दोपहर कॉलेज की छुट्टी के बाद वह साइकिल से गांव जा रहा था।



नगला हार प्रतीक्षालय के पास यूरिया खाद से लदे ट्रक ने उसको चपेट में ले लिया। छात्र को गंभीर चोटें आईं। सूचना पाकर कालेज प्रबंधक प्रदेश यादव सहित छात्र के परिजन मौके पर पहुंच गए।


प्रबंधक ने आशीष को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। छात्र की गंभीर हालत देख परिवारीजन उसको इलाज के लिए फिरोजाबाद ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed