फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   उपभोक्ताओं पर 1.10 अरब रुपया बकाया

उपभोक्ताओं पर 1.10 अरब रुपया बकाया

Wed, 27 Jun 2018 11:45 PM IST
Updated Wed, 27 Jun 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
उपभोक्ताओं पर 1.10 अरब रुपया बकाया
मैनपुरी। बिजली विभाग का देहात के उपभोक्ताओं पर 1.10 अरब रुपया बकाया चल रहा है। बकाया वसूली के लिए विभाग ने आरसी काटकर डीएम कार्यालय भेजनी शुरू कर दी है। वसूली के लिए शीघ्र ही विशेष अभियान चलाने की विभाग ने योजना बनाई है।
विज्ञापन


सपा शासन में वीआईपी जिले की श्रेणी में शामिल होने के चलते उपभोक्ताओं ने बिजली का जमकर उपयोग तो किया लेकिन समय से बिजली बिल अदा नहीं किया। इसके चलते विभाग का उपभोक्ताओं पर 1.10 अरब रुपया बकाया हो गया है। देहात के उपभोक्ता बिजली बिल लंबे समय से अदा नहीं कर रहे हैं। बकाया वसूली के विभाग ने अब बड़े बकाएदारों की आरसी काटकर वसूली के लिए डीएम कार्यालय भेेजनी शुरू कर दी है। विभाग की योजना के अनुसार बकाया वसूली के लिए विभागीय अधिकारियों की कई टीमें एक साथ क्षेत्र में जाकर उपभोक्ताओं से बकाया बिजली बिल की वसूली करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed