फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   औरंगाबाद सिर्फ तीन बार ही आए सांसद

औरंगाबाद सिर्फ तीन बार ही आए सांसद

Sat, 02 Jun 2018 10:57 PM IST
Updated Sat, 02 Jun 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
औरंगाबाद सिर्फ तीन बार ही आए सांसद
औरंगाबाद सिर्फ तीन बार ही आए सांसद - फोटो : अमर उजाला
कासगंज। सांसद राजवीर सिंह के द्वारा गोद लिए गांव औरंगाबाद के लोगों को फिर से सांसद के गांव में आने का इंतजार है क्योंकि वे काफी समय से सांसद से रूबरू नहीं हो पाए हैं। जिससे वे अपनी परेशानियां और पीड़ा उन्हें बता सकें। गांव के निवासी शिव सिंह राठौर और जसवीर सिंह का कहना है कि गोद लेने के बाद सांसद राजवीर सिंह सिर्फ दो या तीन बार ही गांव आए हैं। सांसद के यह दौरे गोद लेने के शुरुआती दिनों में ही हुए। इसके बाद कार्य की प्रगति की समीक्षा तो सांसद ने की, लेकिन गांव नहीं आए।।
विज्ञापन

औरंगाबाद गोद लेने के बाद सांसद ने गांव में विकास का भरोसा ग्रामीणों को दिया था। इसके बाद ग्रामीण गांव में विकास के सपने बुनते रहे। शुरूआत में गांव के मुख्य मार्ग की सीसी सड़क और बारातघर एवं पेयजल योजना का शुभारंभ हुआ। इसके बाद धीमी गति से यह कार्य चलते रहे। कार्य की धीमी गति के बावजूद ग्रामीण इस भरोसे में विकास की योजनाओं को देखते रहे। दो साल में सड़क भी पूरी हो गई और पेयजल योजना का कार्य तीसरे वर्ष में पूरा हो पाया। सांसद ने ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण के संबंध में जिला सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में जिलास्तरीय अधिकारियों को योजनाओं पर तेेजी से क्रियान्वयन के निर्देश दिए। सांसद के निर्देश पर अधिकारियों ने गांव में जाकर विकास की पड़ताल की। सांसद के गांव में विधायक चुनाव के समय में गए। उन्होंने भी विकास की बात कही। इसके बात तीन-चार बार गांव में गए और कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख भी नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

बोले ग्रमीण
- विधवा पेंशन न मिलने से मैं परेशान हूं। पेंशन के लिए कई बार कोशिशें की हैं, लेकिन अभी पेंशन नहीं बन पा रही। घर की आर्थिक स्थिति सही नहीं है। पेंशन से कुछ आर्थिक सहारा मिल जाता- श्यामादेवी औरंगाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वृद्धावस्था पेंशन के लिए लगातार कोशिश की गई है, लेकिन अभी कोई सफलता नहीं मिली है। अधिकारी बार बार चक्कर कटवाते हैं। अभी तक कोई लाभ नहीं मिल पा रहा- पुष्पेंद्र, औरंगाबाद।

- गांव में जो सीसी सड़क बनाई गई है वो भी उखड़ने लगी है। अधिकारी गांव की हालत देखने नहीं आ रहे। कई बार शिकायतें की हैं। उखड़ रही सड़क को सही करने का काम नहीं किया गया है- रेखपाल, औरंगाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed