{"_id":"5b0edee24f1c1ba86e8b576b","slug":"61527701218-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल्पतरू ग्रुप के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल्पतरू ग्रुप के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
Updated Wed, 30 May 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
fir
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज।
शहर में संचालित कल्पतरू ग्रुप ऑफ कंपनी की फाइनेंस कंपनी ने शहर के सात निवेशकों का धन हड़प लिया। जिस आरोप में निवेशकों की ओर से कंपनी के शाखा प्रबंधक सहित 8 लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। निवेशक राजकुमार निवासी बिलराम ने कल्पतरू के शाखा प्रबंधक रघुनाथ सिंह व अन्य के खिलाफ धन हड़पे जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई।
राजकुमार ने बताया कि निवेशकों का काफी धन कंपनी में जमा था। दो माह पहले से कंपनी का कार्यालय बंद है। सभी कर्मी भागे हुए हैं। बार बार चक्कर लगाने के बाद भी उनका फ्लैट के लिए जमा कराया गया धन नहीं मिल पा रहा। उन्होंने बताया कि उन्हीं की तरह दुर्गा कॉलोनी के निवेशक महेश चंद्र, भगवान सिंह, अजय पाल सिंह, लोकपाल सिंह, देवेंद्र सिंह निवासी दुर्गा कॉलोनी एवं मानपाल निवासी नगला पट्टी का धन कंपनी में जमा है। सभी अन्य लोगों का धन भी कंपनी ने हड़प लिया है। कोतवाली निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। कुल कितनी धनराशि का गबन हुआ है। इसके बारे में ब्यौरा एकत्रित किया जा रहा है।