{"_id":"5ae4adf74f1c1b390a8b6fc7","slug":"61524936183-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक्टर की लापरवाही से प्रसूता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक्टर की लापरवाही से प्रसूता की मौत
Updated Sat, 28 Apr 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
Woman Death
एटा। चिकित्सक की लापरवाही से सकरौली क्षेत्र की प्रसूता की आगरा स्थित अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों ने मामले की शिकायत थाना सकरौली में दर्ज कराई है। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना सकरौली क्षेत्र के गांव नगला भगत निवासी मुनेशपाल की पत्नी अंजू सिंह को दो दिन पहले प्रसव पीड़ा हुई। इस पर मुनेशपाल ने अंजू को आगरा स्थित प्रिया अस्पताल में भर्ती कराया। आरोप है अस्पताल में मौजूद चिकित्सक ने लापरवाही से इलाज करते हुए प्रसव करा दिया। प्रसव के बाद प्रसूता की तबियत बिगड़ गई और महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। अस्पताल में प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने मामले की शिकायत सकरौली थाना पुलिस को दर्ज कराई है। इस पर पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही थाना प्रभारी सकरौली ने बताया कि घटना की तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई कराई जाएगी। इधर, मायके पक्ष के लोग ससुरालीजों पर लापरवाही से इलाज कराने का आरोप लगा रहे हैं।