{"_id":"5ad8cd704f1c1b85028b56f6","slug":"61524157808-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादीशुदा युवक ने नाबालिग लड़की से रचाई शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादीशुदा युवक ने नाबालिग लड़की से रचाई शादी
Updated Thu, 19 Apr 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज।
पत्नी के जीवित रहते एक युवक ने धोखाधड़ी और लालच देकर एक नाबालिग से शादी कर ली। पत्नी की शिकायत पर महिला हेल्प लाइन 181 ने नाबालिग को बरामद कर लिया। उसे बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया। समिति ने बालिका का चिकित्सीय परीक्षण कराने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
युवक पोखपाल ने अपनी बुआ प्रवेश व फूफा नेत्रपाल की मदद से उनके क्षेत्र की नाबालिग लड़की से मंदिर में शादी कर ली। पहली पत्नी से उसकी 12 व 10 वर्ष की दो बेटियां हैं। नाबालिग लड़की के परिजनों को बताया गया कि उसकी पहली पत्नी मर चुकी है। उसके पास 40 बीघा जमीन व ट्रैक्टर आदि है, जो लड़की के नाम कर देगा। शादी कर युवक नाबालिग को अपने घर ले आया। 16 दिन से नाबालिग लड़की उसके साथ रह रही थी। पत्नी के आपत्ति जताने के बाद भी युवक उसे छोड़ने को तैयार नहीं हुआ। इसके बाद उसकी पत्नी ने महिला हेल्प लाइन 181 पर शिकायत दी। इसके बाद हेल्प लाइन की टीम ने सुबह लगभग 5 बजे युवक के घर पर दबिश देकर नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया। हेल्प लाइन की टीम ने नाबालिग लड़की को बाल कल्याण समिति न्याय पीठ की अध्यक्ष आशा देवी राठौर, सदस्य मोहम्मद मियां, अनीता देवी के समक्ष पेश किया। युवक व उसकी पहली पत्नी को भी बुलाया गया। समिति के सदस्य मोहम्मद मियां ने बताया कि नाबालिग लड़की का चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है। परीक्षण रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।