फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   आकर्षक झांकियों के साथ निकाली निषाद राज की शोभायात्रा

आकर्षक झांकियों के साथ निकाली निषाद राज की शोभायात्रा

Thu, 05 Apr 2018 11:37 PM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
आकर्षक झांकियों के साथ निकाली निषाद राज की शोभायात्रा
फिरोजाबाद। महाराज गुहराज निषाद की गुरुवार को नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में एक दर्जन से अधिक आकर्षक झांकियां, घोड़ा बैंड शामिल रहे। शोभायात्रा का मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन


महराजा गुहराज निषाद जयंती महोत्सव समिति द्वारा सुबह 10 बजे निषाद राज पार्क छारबाग में हवन व महाआरती का आयोजन किया गया। इसके उपरांत पालीवाल ऑडिटोरियम में जयंती महोत्सव हुआ। शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. बीएल वर्मा, शिकोहाबाद के पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा, पूर्व राज्य मंत्री छोटेलाल वर्मा, मीना राजपूत ने गुहराज निषाद के चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्ज्वलन कर किया।
विज्ञापन


जयंती अध्यक्ष रामखिलाड़ी वर्मा, लोकमन ठेकेदार, पंजाब सिंह वर्मा, ने अतिथियों का स्वागत किया। कु. दीपिका, अंजली, जाह्नवी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। जयंती अध्यक्ष डॉ. डीआर वर्मा ने परिचय प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान पूरा हॉल निषाद राज के जयकारों से गूंजता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर तीन बजे गांधीपार्क से महाराजा गुहराज निषाद विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष बीएल वर्मा, पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा, महापौर नूतन राठौर, विधायक डा. मुकेश वर्मा, मीना राजपूत ने किया। शोभायात्रा में एक दर्जन आकर्षक झांकियां शामिल हुई। सबसे आगे घोड़ा बैंड करतब दिखाते हुए चल रहा था।


इसके पीछे भगवान वेद व्यास, महर्षि कश्यप, अवंतीबाई लोधी, वीर एकलव्य, रानी दुर्गावती की झांकी थी। अंतिम महाराजा गुहराज मुख्य डोले पर सवार थे। शोभायात्रा गांधीपार्क से प्रारंभ होकर सिनेमा चौराहा, घंटाघर, बजरिया, पुरानी सब्जी मंडी, लोहामंडी, चंद्रवार गेट पुल, श्यामनगर, रामनगर होते हुए निषाद राज पार्क पर संपन्न हुई। महाराज गुहराज निषाद शोभायात्रा का हिंदू मुस्लिम एकता संगठन द्वारा स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed