फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   नहीं थम रहा सपा में घमासान, विधायक पर लगाए आरोप

नहीं थम रहा सपा में घमासान, विधायक पर लगाए आरोप

Fri, 16 Mar 2018 11:49 PM IST
Updated Fri, 16 Mar 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
नहीं थम रहा सपा में घमासान, विधायक पर लगाए आरोप
फिरोजाबाद। समाजवादी पार्टी में घमासान थम नहीं रहा है। पहले सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने अपनी पार्टी के विधायक हरिओम यादव और उनके पुत्र पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप छोटू पर भाजपा के हाथों बिक जाने का आरोप लगाया उसके बाद जेल जाने से पहले छोटू ने सपा के एमएलसी और अन्य नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए। दो दिन पहले मुलायम सिंह यादव के समधी और पूर्व पालिकाध्यक्ष राम प्रकाश नेहरू ने प्रोफेसर रामगोपाल यादव पर आरोप लगाए और शुक्रवार को सपा के प्रमुख नेताओं ने विधायक हरिओम यादव पर हमला बोला। यानी सपा में हाई वोल्टेज ड्रामा जारी है।
विज्ञापन


शुक्रवार को प्रेसवार्ता में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव ने कहा कि सिरसागंज विधायक हरिओम यादव सैफई परिवार से रिश्तों की दुहाई देकर राजनीति करते चले आ रहे हैं, लेकिन पार्टी को उन्होंने हमेशा नुकसान पहुंचाने का कार्य किया है। समाजवादी पार्टी पर जब-जब संकट आया तब प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने अपनी बौद्धिक क्षमता से सपा को बचाने का कार्य किया है। शिकोहाबाद के पूर्व पालिका अध्यक्ष रामप्रकाश यादव नेहरू द्वारा रामगोपाल यादव पर अनर्गल आरोप लगाए हैं। वह एक बार पुन: विधायक की राजनीति का शिकार बन रहे हैं।
विज्ञापन


विधायक ने अपने पुत्र विजय प्रताप से प्रो. रामगोपाल को पितातुल्य बताकर तारीफ वाला बयान दिलाया और उनके ही रिश्तेदार एमएलसी अरविंद प्रताप सिंह को कटघरे में खड़ा किया। विधायक ने अपने भाई रामप्रकाश यादव को आगे करके जानबूझ कर साजिशन प्रो. रामगोपाल यादव के खिलाफ बयान दिया है। वरिष्ठ सपा नेता अवनींद्र यादव ने कहा कि विधायक हरिओम यादव ने 2010 में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में सौदेबाजी कर बसपा प्रत्याशी को जिताने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


2012 में शिकोहाबाद नगर पालिका चुनाव में पार्टी प्रत्याशी का खुलेआम विरोध कर निर्दलीय को समर्थन दिया। 2013 में जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन पद के चुनाव में सपा के अधिकृत प्रत्याशी को हरवाया। 2015 में निकाय चुनाव में बसपा प्रत्याशी को समर्थन दिया। 2018 में जिला पंचायत चुनाव में सपा के जिला पंचायत सदस्यों को भाजपा प्रत्याशी को देकर सपा को धोखा दिया। वार्ता में विजेंद्र सिंह यादव, राजकुमार राठौर, कमलेश यादव, जितेंद्र सिंह, राजू यादव, देशदीापक यादव, जगमोहन यादव, पवन यादव मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed