फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   टिनशेड और फड़ नगर निगम ने चलाई जेसीबी, हंगामा, नारेबाजी

टिनशेड और फड़ नगर निगम ने चलाई जेसीबी, हंगामा, नारेबाजी

Fri, 16 Mar 2018 11:48 PM IST
Updated Fri, 16 Mar 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
टिनशेड और फड़ नगर निगम ने चलाई जेसीबी, हंगामा,  नारेबाजी
फिरोजाबाद। नगर निगम एवं प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरूआत शुक्रवार को मनमाने ढंग की। दुकानों के टिनशेड जबरन तोड़े। कई दुकानदार अफसरों से मिन्नतें करते रहे लेकिन अफसरों ने एक नहीं सुनी। दुकानदारों का कहना था कि पहले से बता दिया जाता तो सामान हटा लेते। एक दुकानदार विरोध कर जेसीबी पर चढ़ा तो पुलिसने उसे हिरासत में लेने के बाद छोड़ दिया। प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दुकानदार धरने पर बैठ गए। शनिवार को बाजार बंद का आव्हान किया है।
विज्ञापन


शुक्रवार शाम अतिक्रमण हटाओ अभियान नगर निगम और प्रशासन के अफसरों ने गांधी पार्क चौराहे से शुरू किया। अभियान के लिए नगर मजिस्ट्रेट शीतला प्रसाद यादव, अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार, सुरक्षा के लिए सीओ सिटी डा.अरुण कुमार सिंह नगर निगम की टीम और पुलिस बल के साथ गांधीपार्क चौराहे पर पहुंचे। निगम की टीम ने चौराहे पर प्रवीन पेटीज समेत आसपास के दुकानदारों के टिनशेड उखाड़ दिए। दुकानदार ने विरोध करते हुए नगर मजिस्ट्रेट के सामने मिन्नतें की कि अभियान की सूचना मिलती तो वे खुद हटा लेते, लेकिन सूचना नहीं दी गई।
विज्ञापन


एक दुकानदार जेसीबी पर चढ़ कर बोला साहब दुकान तोड़ने के साथ मुझे भी मार दो। विरोध के चलते पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। टीम आईडीबीआई बैंक के जेनरेटर हटाने पहुंची और दस हजार का जुर्माना लगाते हुए एक सप्ताह में हटाने के निर्देश दिए। सपा नेता चौधरी संजय यादव के वाटिका रेस्टोरेंट की लोहे की रेलिंग जेसीबी से उखड़वा दी गई। सपा नेता चौधरी संजय यादव, सपा के पूर्व प्रदेश सचिव राजनरायन गुप्ता मुन्ना, गुलाब सिंंह प्रधान और पूर्व पालिकाध्यक्ष राकेश दिवाकर पहुंचे। रेस्टोरेंट संचालक ने अफसरों से कहा कि खुद रेलिंग हटवाएं, लेकिन अफसरों ने एक नहीं सुनी। विरोध के चलते अभियान चौराहे तक सीमित रहा। नगर निगम प्रशासन के अभियान से व्यापारियों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारी नेता रवींद्रलाल तिवारी ने कहा कि नगर मजिस्ट्रेट शीतला प्रसाद यादव, अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार ने तो पुलिस फोर्स के साथ गांधीपार्क चौराहे पर अतिक्रमण हटाने के नाम पर दुकानदारों का उत्पीड़न किया है। मनमाने ढंग से उन दुकानदारों के टिनशैड उखाड़े जिनसे रास्ता ही नहीं रुकता। उन्होंने कहा मनमानी किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी। व्यापारी नेताओं ने गांधीपार्क पर धरना प्रदर्शन के साथ नगर निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।


रवींद्र लाल तिवारी ने कहा बिना नोटिस के अभियान कैसे चलाया गया। नगर मजिस्ट्रेट से बात की, लेकिन वे वापस आने को तैयार नहीं है। कैलाश उपाध्याय ने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न हुआ आंदोलन होगा। उन्होंने व्यापारियों से 17 मार्च को बाजार बंद रखने का आह्वान किया है। राजेश अग्रवाल,अमित वार्ष्णेय, सुनील अग्रवाल, रतीराम गुप्ता, जगमोहन यादव, आसिम खान, सुधीर वार्ष्णेय, गौरव जैन, सुनील खरबंदा, प्रवीन जैन, परशुराम, बालक राम, विपिन चंद्र वार्ष्णेय समेत अनेक व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed