{"_id":"5aaab4564f1c1b8f778b5a7a","slug":"61521136726-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यायालय में पेश हुए कैबिनेट मंत्री प्रो. बघेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यायालय में पेश हुए कैबिनेट मंत्री प्रो. बघेल
Updated Thu, 15 Mar 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
court
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल गुरुवार को वर्ष 2014 में सुभाष तिराहे पर हुए लाठीचार्ज पथराव एवं आगजनी के मामले में न्यायालय में उपस्थित हुए। तत्कालीन सीओ एवं एसओ के न्यायालय में बयान दर्ज कराए।
वर्ष 2014 में लोकसभा चुनाव के मतदान वाले दिन 24 अप्रैल को चुनाव में गड़बड़ी की आशंका पर भाजपा के समर्थकों ने सुभाष तिराहे पर धरना प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज किए जाने के साथ पथराव हुआ था। इस घटनाक्रम में एसएचओ दक्षिण की गाड़ी जल गई थी। काफी हंगामा होने के कारण कैबिनेट मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल के साथ उनके भाई विशंभर दयाल बघेल सहित काफी संख्या में भाजपा नेताओं के खिलाफ अभियोग दर्ज कराया।
इस मामले की सुनवाई अपर जिला जज षष्ठम रिजवान अहमद के कोर्ट में चल रही है। गुरुवार को इस मामले में चली सुनवाई के दौरान कैबिनेट मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, अपने भाई विशंभर दयाल बघेल, सुरेश बघेल, प्रेम सिंह वर्मा, कैलाशचंद्र, शंकर, मनोज कुमार सहित कोर्ट पहुंचे। इस मामले में तत्कालीन सीओ टूंडला केहर सिंह राना ,एसएचओ दुर्गेश कुमार के बयान भी दर्ज कराए। प्रो. एसपी सिंह बघेल की ओर से पैरवी कर रहे अधिवक्ता शेर सिंह राजपूत ने बताया कि इस मामले में आगे सुनवाई 11 अप्रैल को होगी।