{"_id":"59ff1b6d4f1c1bf3538bb48f","slug":"61509890925-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नार्को टेस्ट के लिए एसआईटी लखनऊ रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नार्को टेस्ट के लिए एसआईटी लखनऊ रवाना
Updated Mon, 06 Nov 2017 09:24 AM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
- फोटो : डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। अमर कालोनी डबल मर्डर और डकैती के खुलासे में जुटी एसआईटी रविवार को नार्को टेस्ट के लिए लखनऊ रवाना हो गई। मृतक दंपति के भतीजे, उसकी पत्नी और भांजे का सोमवार को लखनऊ की विधि विज्ञान प्रयोगशाला में टेस्ट होंगे।
थाना हाईवे के गोवर्धन रोड स्थित अमर कालोनी में आठ मार्च की मध्यरात्रि ट्रक चालक बनवारी और उसकी पत्नी रविबाला की सिर में प्रहार करके बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। उसके बाद बदमाश दो लाख की डकैती की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। सात माह से अधिक बीत जाने के बाद भी हाईवे पुलिस वारदात के खुलासे में नाकाम रही।
न्याय की गुहार लगाने वाली बेटी राखी ने सिस्टम से हारकर खुदकुशी तक कर ली थी। एक और जान जाने के बाद एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने खुलासे के लिए एसआईटी गठित की। सोमवार से लखनऊ में होने वाले नार्को टेस्ट के लिए एसआईटी भतीजे विनोद, उसकी पत्नी शिमला और भांजे को लेकर रवाना हो गईं। एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने बताया कि सोमवार से नार्को टेस्ट शुरू हो जाएंगे। तीनों के नार्को टेस्ट के बाद हकीकत से पर्दा हट सकेगा।