{"_id":"59dbaa824f1c1bca678b4e80","slug":"61507568258-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेहान अपहरण कांड के तीन आरोपी भेजे जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेहान अपहरण कांड के तीन आरोपी भेजे जेल
Updated Mon, 09 Oct 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
Jail
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहावर।
छात्र रेहान के मुक्त हो जाने के बाद पुलिस की गिरफ्त में आए तीन आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। दो आरोपी सहावर थाना पुलिस ने तथा एक आरोपी बदायूं के दातागंज पुलिस ने जेल भेजा है। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने छात्र अपहरण कर्ता प्रदीप कुमार, लालू यादव पुत्र श्याम सिंह निवासी ग्राम कैलथा अलीगंज एटा को नगला महमूद से बालू खनन के गड्ढों से गिरफ्तार किया था। जबकि विमलेश उर्फ मुखिया निवासी नगला भूरी पटियाली को दातागंज बदायूं से गिरफ्तार किया गया। यह आरोपी पांच हजार का इनामी है। वह पटियाली में हत्या के एक मामले में भी वांछित चल रहा था। वह नाम बदल कर दातागंज क्षेत्र में रह रहा था। वहां की पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। आरोपियों के पास से पुलिस को तमंचा कारतूस, एवं अपहरण में प्रयुक्त बोलेरा गाड़ी भी बरामद हुई। पुलिस ने इन आरोपियों के अलावा पप्पू निवासी कैथल एवं सुनहरी लाल पुत्र खुशहाली लाल निवासी हसनपुर के नाम प्रकाश में आने के बाद उनको भी प्राथमिकी में नामजद किया है। सहावर थाना प्रभारी ने बताया कि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के पुलिस प्रयास कर रही है। जल्द ही ये आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।