फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   अफसरों के वाहन करेंगे मोबाइल कैश कलेक्शन काउंटर का काम

अफसरों के वाहन करेंगे मोबाइल कैश कलेक्शन काउंटर का काम

Thu, 05 Oct 2017 11:27 PM IST
Updated Thu, 05 Oct 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
अफसरों के वाहन करेंगे मोबाइल कैश कलेक्शन काउंटर का काम
फिरोजाबाद। अब विद्युत विभाग के अफसरों के वाहन ही मोबाइल कैश कलेक्शन काउंटर का कार्य करेंगे। ग्रामीण क्षेत्र में जाकर यह वाहन उपभोक्ताओं को बिल निर्गत करने, बिल जमा कराने, मौके पर कनेक्शन देने जैसी सुविधाएं मुहैया कराएंगे।
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों में दूर-दूर तक कैश काउंटर होने के कारण उपभोक्ताओं को बिल जमा करने के लिए भागदौड़ करनी पड़ती है। लेकिन अब शासन ने ग्रामीण उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए उपखंड अधिकारियों के वाहनों को मोबाइल कैश कलेक्शन काउंटर के रूप में प्रयोग करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


इन वाहनाें में लैपटॉप, प्रिंटर, इंटरनेट, एक्सटेंशन केबल, विद्युत मीटर, केबल सहित अन्य संसाधन मुहैया होंगे। साथ ही उपखंड अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह प्रत्येक सप्ताह के सोमवार, गुरुवार व शनिवार को कैंप लगाएंगे। राजस्व वसूली कैंपों में उनके वाहन का मोबाइल कैश कलेक्शन काउंटर के रूप में प्रयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैंपों में बिल कनेक्शन के साथ बिल ठीक करने, नए संयोजन निर्गत करने, लोड़ बढ़ाने, भार वृद्धि व बिल ठीक कराकर सिस्टम पर अपलोड करने का काम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed