फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बदमाशों ने पूर्व प्रधान के भाई को मारी गोली

बदमाशों ने पूर्व प्रधान के भाई को मारी गोली

Tue, 19 Sep 2017 11:06 PM IST
Updated Tue, 19 Sep 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने पूर्व प्रधान के भाई को मारी गोली
गोली मारी
गंजडुंडवारा।
विज्ञापन

क्षेत्र ग्राम नगला बांसी में पूर्व प्रधान के भाई को बदमाशों ने गोली मार गंभीर घायल कर दिया। वहीं चोरों ने ग्राम धारिकपुर में एक मकान से नकदी व आभूषण चोरी कर लिए। जबकि गांव अखतऊ में मकान से चोरी करने में चोर परिवारीजनों के जागने पर असफल रहे।

सोमवार की रात्रि ग्राम नगला बांस में बदमाश पूर्व प्रधान विशन कुमार के घर में घुस आए। बदमाशों की आहट से परिवारीजन जाग गए। परिवारीजनों की हलचल होते देखकर बदमाश फायर करते हुए मौके से फरार हो गए। गोली पूर्व प्रधान के भाई योगेश (30) पुत्र जयनारायन को पेट के नीचे लगी। योगेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ग्राम धारिकपुर में बदमाश नारायन पुत्र तोताराम के मकान में घुस गए। उनके यहां से उन्होंने 5000 रुपये की नकदी, चांदी की तोड़ियां व अन्य सामान चोरी कर लिया। इसके बाद ग्राम नगला अखतऊ में हरी पुत्र नाथूराम के यहां चोरी करने का प्रयास किया। लेकिन इसी बीच लोग जाग गए तो बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना से ग्रामीणों में रोष हैं। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि अभी तक किसी भी मामले में उन्हें तहरीर नहीं दी गई हैं। तहरीर मिलने पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed