{"_id":"59c0037c4f1c1b26688b54f1","slug":"61505756028-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कार्पियो सवारों ने तमंचा दिखाकर लूटी बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कार्पियो सवारों ने तमंचा दिखाकर लूटी बाइक
Updated Mon, 18 Sep 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
loot at gunpoint
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी/औंछा। थाना क्षेत्र में रविवार रात बाइक से घर लौट रहे गांव रुरिया निवासी युवकों को तमंचा दिखाकर स्कार्पियो सवार बदमाशों ने बाइक लूट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश भाग गए। पीड़ित ने थाने पहुंच कर तहरीर दी है।
थाना औंछा क्षेत्र के गांव रुरिया निवासी राजेश कुमार रविवार को भाई की बाइक नगला निरोती एक आयोजन में शामिल होने गए थे। उनके साथ गांव निवासी पुरुषोत्तम और हवलदार भी थे। रात को दावत खाने के बाद तीनों लोग बाइक से घर लौट रहे थे। औंछा मार्ग पर गांव हरनागरपुर के समीप पुलिया पर पीछे से आ रही स्कार्पियो ने ओवरटेक कर रोक लिया। गाड़ी में सवार बदमाशों ने छाती पर तमंचा लगाकर सभी को उतार दिया।
इसके बाद एक बदमाश बाइक लेकर वहां से भाग गया। वारदात को अंजाम देने के बाद बाकी बदमाश स्कार्पियो में बैठ कर चले गए। देर रात थाने पहुंचे पीड़ित ने स्कार्पियो सवार बदमाशों के विरुद्ध बाइक लूट की तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।