{"_id":"59ad96244f1c1b4b738b5039","slug":"61504548388-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणपति विसर्जन के दौरान नहर में तीन युवक डूबे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणपति विसर्जन के दौरान नहर में तीन युवक डूबे
Updated Tue, 05 Sep 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
नहर जहां डूबे युवक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी/कुरावली। नगर कोतवाली और कुरावली क्षेत्र में गणेश विसर्जन करने गए तीन युवक नहर के तेज बहाव में डूब गए। कुरावली के गैलानाथ नहर पुल में डूबे दो युवकों में एक जिंदा और दूसरे का शव मिला। वहीं थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित सिंहपुर नहर में डूबे युवक की पुलिस तलाश कर रही है।
थाना कुरावली क्षेत्र के गांव दुर्गपुरा में आयोजित गणेश महोत्सव में सोमवार की शाम लोग बैंड बाजों के साथ नाचते गाते प्रतिमा का विसर्जन करने जीटी रोड स्थित नहर पुल गैलानाथ गए थे। प्रतिमा को नहर में विसर्जन करने के दौरान अचानक अनिल उर्फ अन्नू और राहुल तेज बहाव में बह गए।
दोनों को डूबते देखकर साथियों ने बचाने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने नहर में छलांग लगा दी। कुछ देर तलाश के बाद ग्रामीणों ने राहुल को जीवित बाहर निकाल लिया। वहीं काफी देर तलाश करने के बाद नहर से अनिल का शव बाहर निकाला गया। युवक की डूबने से हुई मौत से घर-परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
इसी तरह थाना कोतवाली क्षेत्र में सोमवार शाम को करहल रोड से गणेश प्रतिमा का विसर्जन करने सिंहपुर नहर गए मोहल्ला गाड़ीवान निवासी योगेश कश्यप तेज बहाव में बह गए। उसे डूबता देखकर मौजूद लोगों ने उसे बचाने के लिए छलांग लगाई। पर, काफी तलाश करने के बाद भी योगेश का कोई पता नहीं लग सका। समाचार लिखे जाने तक पुलिस नहर में योगेश की तलाश करा रही थी।