{"_id":"59ad944c4f1c1bea278b50e6","slug":"61504547916-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से दो घंटे का कार्य बहिष्कार करेंगे चिकित्सक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से दो घंटे का कार्य बहिष्कार करेंगे चिकित्सक
Updated Tue, 05 Sep 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। अतिरिक्त ड्यूटी से निजात दिलाए जाने की मांग कर रहे जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने सीएमओ से वार्ता न हो पाने के बाद ओपीडी कार्य के बहिष्कार का निर्णय लिया है। मंगलवार से जिला अस्पताल के डॉक्टर फिर से सुबह दो घंटे कार्य बहिष्कार करेंगे।
जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने आपातकालीन और पोस्टमार्टम ड्यूटी अधिक लिए जाने पर विरोध किया था। पिछले शुक्रवार को जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने विरोध स्वरूप सुबह 2 घंटे का कार्य बहिष्कार किया था। जिसके बाद अस्पताल की व्यवस्थाएं चरमरा गई थीं। सीएमओ ने उन्हें वार्ता के लिए बुलाया था।
सोमवार को जब डॉ. एसपी सिंह, डॉ. जेजे राम, डॉ. आरके सिंह, डॉ. पीके झा, डॉ. गौरांग गुप्ता, डॉ. गौरव पारीक, डॉ. धर्मेंद्र कुमार, डॉ.पीके दुबे, डॉ. अशोक कुमार मांगों को लेकर सीएमओ से मिलने पहुंचे, उन्होंने मिलने से ही मना कर दिया। सीएमओ ने उन्हें एसीएमओ से मिलने के लिए कहा, लेकिन एसीएमओ भी उनसे नहीं मिले।
विज्ञापन
इस पर डॉक्टर नाराज होकर अस्पताल लौट आए और निर्णय लिया कि मंगलवार से उनकी मांगें पूरी होने तक वे प्रतिदिन सुबह ओपीडी के कार्य का दो घंटे तक बहिष्कार करेंगे।
पूर्व में शुक्रवार को डॉक्टरो ने दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया था, तब अस्पताल में मरीजों को भारी परेशानी से जूझना पड़ा था। यदि अब चिकित्सक प्रतिदिन घंटे का बहिष्कार करेंगे तो एक बार फिर से जिला अस्पताल की व्यवस्थाएं बिगड़ सकती हैं।
सीएमओ डॉ. अरविंद कुमार गुप्ता ने बताया कि डॉक्टरों से बात कर ली गई है। उनकी समस्या का निस्तारण किया जा रहा है। मंगलवार को नया ड्यूटी चार्ट जारी कर दिया जाएगा।