फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   15 को खत्म हो जाएगी सीएम के आश्वासन की अवधि

15 को खत्म हो जाएगी सीएम के आश्वासन की अवधि

Fri, 11 Aug 2017 11:30 PM IST
Updated Fri, 11 Aug 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
15 को खत्म हो जाएगी सीएम के आश्वासन की अवधि
demo - फोटो : demo
फिरोजाबाद। शिक्षामित्रों को मुख्यमंत्री से मिले आश्वासन की अवधि 15 अगस्त को पूर्ण हो जाएगी। मगर सरकार का कोई भी फैसला पक्ष में न आने पर शिक्षामित्र दिल्ली और लखनऊ में आंदोलन की रणनीति बना रहे हैं। सोशल मीडिया पर बने ग्रुपों में शिक्षामित्र रणनीति तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन



सुप्रीम कोर्ट से समायोजन निरस्त करने के बाद शिक्षामित्रों ने धरना दिया था। 31 जुलाई तक धरना मुख्यमंत्री के आश्वासन पर समाप्त हुआ था। व्हाट्स ऐप पर कई ग्रुप बन गए हैं। उसमें कई जिलों के शिक्षामित्र जुडे़ हैं। वे आश्वासन का समय गुजरता देख फिर से आंदोलन की रणनीति बना रहेे हैं। हालांकि प्रदेश कार्यकारिणी के अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है। सोशल मीडिया पर चर्चा रही कि 15 अगस्त को दिल्ली में आंदोलन किया जाए। कईयों का अखिलेश सरकार पर गुस्सा फूटा।
विज्ञापन



शिक्षामित्र अपनी पीड़ा को ग्रुपों पर शेयर कर रहे हैं। समायोजित शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष श्रीओम यादव ने कहा कि सरकार हमारे पक्ष में फैसला लेने के मूड में नहीं दिख रही है। अभी प्रदेश कार्यकारिणी की वार्ता एक बार और मुख्यमंत्री से होना बाकी है। कोई हल नहीं निकलता तो प्रदेशकार्यकारिणी के निर्देशन पर हम आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed