{"_id":"597636ee4f1c1b3a088b46ef","slug":"61500919534-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृहक्लेश में पिता-पुत्र ने नहर में लगाई छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृहक्लेश में पिता-पुत्र ने नहर में लगाई छलांग
Updated Mon, 24 Jul 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
आत्महत्या
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दन्नाहार (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के गांव नगला कुशल निवासी पिता-पुत्र ने गृहक्लेश के चलते नहर में छलांग लगा दी। पुलिस ने दोनों की तलाश में गोताखोर लगाए। काफी देर बाद पिता का शव मिला गया, जबकि पुत्र की तलाश जारी है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है।
गांव नगला कुशल निवासी जितेंद्र का पुत्र प्रदीप के साथ अक्सर किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। दो दिन पूर्व भी दोनों के बीच विवाद हुआ था जिसके बाद पुलिस ने शांतिभंग में चालान कर दिया था। जमानत मिलने के बाद रविवार को दोनों घर पहुंचे थे। तभी फिर से कहासुनी हो गई। सोमवार सुबह प्रदीप थाना क्षेत्र स्थित गांगसी नहर पहुंच गया और छलांग लगा दी। वहीं पीछे से जितेंद्र ने भी नहर में छलांग लगा दी। दोनों डूबने लगे तो वहां मौजूद लोगों ने सूचना थाना पुलिस को दी।
थाना पुलिस व दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई। दोनों की तलाश के लिए गोताखोर नहर में उतारे गए। काफी देर ढूंढने के बाद पिता जितेंद्र का शव मिला। वहीं प्रदीप का कोई पता नहीं लग सका। गोताखोर लगातार गांगसी नहर में तलाश कर रहे हैं। कई स्थानों पर जाल डालकर तलाश की जा रही है। पुलिस की मानें तो पिता की आदतें खराब थीं। पहले भी दो पुत्रों की गृहक्लेश के चलते मौत हो चुकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रदीप की तलाश जारी है।