फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   पहले सोरों फिर कासगंज अध्यक्ष का कार्यकाल होगा समाप्त

पहले सोरों फिर कासगंज अध्यक्ष का कार्यकाल होगा समाप्त

Tue, 18 Jul 2017 10:58 PM IST
Updated Tue, 18 Jul 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
पहले सोरों फिर कासगंज अध्यक्ष का कार्यकाल होगा समाप्त
कासगंज।
विज्ञापन

नगर निकायों का कार्यकाल कब तक रहेगा इस संबंध में शासन ने गाइड लाइन निर्धारित कर दी है। निकायों के कार्य अवधि की गणना प्रथम बोर्ड की बैठक से की जाएगी। इसके अनुसार जिले में सबसे पहले सोरों नगरपालिका अध्यक्ष का कार्यकाल खत्म होगा और सबसे बाद में कासगंज के नगरपालिका अध्यक्ष का।
प्रदेश शासन के सचिव कमलेश कुमार ने निर्देश पत्र 15 जुलाई को जारी किया है। पूर्व में निकाय अध्यक्ष शपथ गृहण की तिथि को ही कार्य अवधि समाप्त होने की तिथि मानकर चल रहे थे। इसी के चलते निकायों में कामकाज निपटाया जा रहा था। अब शपथ ग्रहण के बाद निकाय की होने वाली पहली बैठक को कार्यकाल समाप्ति का दिन माना जाएगा। जिले में तीन नगरपालिका परिषद हैं, जबकि सात नगर पंचायतें। चेयरमैन का कार्यकाल समाप्त हो जाने के बाद नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी और प्रशासन की ओर से नामित अधिकारी निकायों का संचालन करेंगे।
विज्ञापन


शासन के निर्देशों के मुताबिक निकाय की कार्यकारिणी बहुमत के आधार पर नगरपालिका प्रशासन को परामर्श दे सकेगी। नगरपालिका निकाय के खातों का संचालन अधिशासी अधिकारी और लेखाकार के हस्ताक्षर से होगा। जिला प्रशासन ने सभी निकायों को शपथ गृहण और पहली बोर्ड बैठक का ब्यौरा तैयार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह का कहना है कि निकायों का कार्यकाल पहली बैठक से समाप्त माना जाएगा। जैसे जैसे कार्यकाल समाप्त होता जाएगा उसी के अनुसार ईओ और प्रशासनिक अधिकारी को दायित्व सौंपा जाएगा।
किसका कब खत्म होगा कार्यकाल-
निकाय शपथ ग्रहण प्रथम बैठक
सोरों 18 जुलाई 2012 25 जुलाई 2012
कासगंज 18 जुलाई 2012 06 अगस्त 2012
गंजडुडवारा 18 जुलाई 2012 28 जुलाई 2012
पटियाली 19 जुलाई 2012 31 जुलाई 2012
मोहनपुर 18 जुलाई 2012 31 जुलाई 2012
भरगैन 19 जुलाई 2012 30 जुलाई 2012
सिढपुरा 19 जुलाई 2012 30 जुलाई 2012
सहावर 18 जुलाई 2012 30 जुलाई 2012
अमांपुर 18 जुलाई 2012 27 जुलाई 2012
बिलराम 18 जुलाई 2012 31 जुलाई 2012
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed