फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   गेस्ट हाउस में किराए पर रह कर करते थे लूट

गेस्ट हाउस में किराए पर रह कर करते थे लूट

Sun, 16 Jul 2017 12:00 AM IST
Updated Sun, 16 Jul 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
गेस्ट हाउस में किराए पर रह कर करते थे लूट
पकड़े गए लुटेरे। - फोटो : अमर उजाला
राधाकुंड/गोवर्धन (मथुरा)। दो दिन पूर्व पूजा सामग्री विक्रेता से हथियारों के बल पर 10 हजार रुपये की लूट करने वाले दो लुटेरे गोवर्धन पुलिस ने दबोच लिए हैं। बताया जा रहा कि लुटेरे कोई भी वारदात करने से एक दिन पहले आसपास कहीं किराए का कमरा लेकर रहते थे। उसके बाद वारदात को अंजाम देते थे। विक्रेता के साथ की गई वारदात में भी वे लोग गोवर्धन में गेस्ट हाउस में किराए पर कमरा लेकर रुके थे। लुटेरों के कब्जे से नगदी, हथियार एवं नशीला पाउडर बरामद किया गया है।
विज्ञापन



13 जुलाई को कोयला गली निवासी गिरिराजधरण गुप्ता गोवर्धन से मार्केट करके लौट रहे थे। बाइक सवार तीन लुटेरों ने अड़ीग बंबे के समीप हथियारों के बल पर उनसे 10 हजार रुपये लूट लिए थे। पीड़ित का मुकदमा दर्जकर गोवर्धन पुलिस लुटेरों की तलाश में जुट गई। प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंह ने पुलिस बल के साथ नगला पहलवरिया से दो लुटेरों को दबोच लिया। एक भाग खड़ा हुआ।
विज्ञापन



कमलेश सिंह ने बताया कि पकड़े गए लुटेरे राजस्थान के भरतपुर निवासी बंटी और कोतवाली वृंदावन के नगला मोरा निवासी लोकेश चौधरी हैं। इनके कब्जे से 7900 रुपये, 1500 ग्राम नशीला पाउडर और एक तमंचा बरामद किया गया है। लुटेरों ने 10 जुलाई और छह जून को भी इन लुटेरों ने लूट की वारदातें की हैं। बताया जा रहा ये लोग किराए पर कमरा लेकर वारदात करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed