{"_id":"596a5c574f1c1b490f8b459b","slug":"61500142679-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेस्ट हाउस में किराए पर रह कर करते थे लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेस्ट हाउस में किराए पर रह कर करते थे लूट
Updated Sun, 16 Jul 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
पकड़े गए लुटेरे।
- फोटो : अमर उजाला
राधाकुंड/गोवर्धन (मथुरा)। दो दिन पूर्व पूजा सामग्री विक्रेता से हथियारों के बल पर 10 हजार रुपये की लूट करने वाले दो लुटेरे गोवर्धन पुलिस ने दबोच लिए हैं। बताया जा रहा कि लुटेरे कोई भी वारदात करने से एक दिन पहले आसपास कहीं किराए का कमरा लेकर रहते थे। उसके बाद वारदात को अंजाम देते थे। विक्रेता के साथ की गई वारदात में भी वे लोग गोवर्धन में गेस्ट हाउस में किराए पर कमरा लेकर रुके थे। लुटेरों के कब्जे से नगदी, हथियार एवं नशीला पाउडर बरामद किया गया है।
13 जुलाई को कोयला गली निवासी गिरिराजधरण गुप्ता गोवर्धन से मार्केट करके लौट रहे थे। बाइक सवार तीन लुटेरों ने अड़ीग बंबे के समीप हथियारों के बल पर उनसे 10 हजार रुपये लूट लिए थे। पीड़ित का मुकदमा दर्जकर गोवर्धन पुलिस लुटेरों की तलाश में जुट गई। प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंह ने पुलिस बल के साथ नगला पहलवरिया से दो लुटेरों को दबोच लिया। एक भाग खड़ा हुआ।
कमलेश सिंह ने बताया कि पकड़े गए लुटेरे राजस्थान के भरतपुर निवासी बंटी और कोतवाली वृंदावन के नगला मोरा निवासी लोकेश चौधरी हैं। इनके कब्जे से 7900 रुपये, 1500 ग्राम नशीला पाउडर और एक तमंचा बरामद किया गया है। लुटेरों ने 10 जुलाई और छह जून को भी इन लुटेरों ने लूट की वारदातें की हैं। बताया जा रहा ये लोग किराए पर कमरा लेकर वारदात करते थे।