फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   खुलने से पहले ही बंद हो गए दीनदयाल मॉडल स्कूल

खुलने से पहले ही बंद हो गए दीनदयाल मॉडल स्कूल

Sun, 16 Jul 2017 12:09 AM IST
Updated Sun, 16 Jul 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
खुलने से पहले ही बंद हो गए दीनदयाल मॉडल  स्कूल
demo pic - फोटो : डेमो पिक
मथुरा। जनपद में बने दीनदयाल मॉडल स्कूल वर्तमान सत्र में खुलने से पहले ही बंद हो गए। शासन ने स्कूलों को शुरू करने की मंशा से इनमें एक-एक राजकीय शिक्षक को संबद्ध किया था। अब शासन ने विद्यालयों को इस सत्र से शुरू न करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन



सपा सरकार ने प्रदेश में सीबीएसई की तर्ज पर स्कूल चलाने के लिए मॉडल स्कूलों का निर्माण कराया था। इनमें सात माडल स्कूल जनपद में बनवाए गए। करीब चार वर्ष पूर्व बनाए गए स्कूल अपने संचालित होने का इंतजार कर रहे थे। भाजपा सरकार ने अब स्कूलों का नाम दीनदयाल माडल स्कूल के नाम में परिवर्तित करते हुए इन्हें संचालित करने का निर्णय लिया। एक-एक राजकीय शिक्षक को माडल स्कूलों में संबद्ध कर दिया गया। बच्चोें के प्रवेश लेने के लिए निर्देश दिए गए। अब सरकार ने इन स्कूलों को इस सत्र से शुरू न करने का निर्णय लेते हुए इन्हें बंद कर दिया है। डीआईओएस डा. अरुण कुमार दुबे ने बताया कि सरकार ने पहले इन्हें संचालित करने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन



यहां बने हैं दीनदयाल मॉडल स्कूल
जनपद में सात दीनदयाल मॉडल स्कूल बनाए गए हैं। इनमें गोवर्धन के पाडल, नंदगांव के कामर, मथुरा के जैंत, छाता के सिहाना, मांट के कराहरी, राया के सोनई, बलदेव के बरौली शामिल हैं। प्रत्येक स्कूल की निर्माण लागत करीब 3 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed