{"_id":"5967c59d4f1c1b80328b46a0","slug":"61499973021-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमजोर छात्रों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमजोर छात्रों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग
Updated Fri, 14 Jul 2017 03:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। अब पढ़ाई में कमजोर छात्रों को सरकार निशुल्क कोचिंग प्रदान करेगी। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत रेमेडियल कोचिंग की शुरूआत की गई है। इसमें सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को अंग्रेजी, गणित, विज्ञान विषय की पढ़ाई कराई जाएगी। इसी सत्र से यह व्यवस्था लागू होगी। गुरुवार को इसके लिए जीआईसी में शिक्षकों को प्रशिक्षण देने के लिए कार्यशाला का आयोजन भी किया गया था।
माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत शुरू की जी रही इस कोचिंग की अवधि 15 जुलाई से 30 अक्टूबर तक रखी गई है। 14 से 18 वर्ष की आयु के 9वीं कक्षा के विद्यार्थियों को शामिल किया जाएगा। जिनकी पकड़ अंग्रेजी, गणित और विज्ञान में कमजोर होगी। फिलहाल यह सुविधा सिर्फ राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के छात्रों के लिए ही है।
इन्हें राजकीय विद्यालय के शिक्षक ही पढ़ाएंगे। प्रत्येक सरकारी विद्यालय से संबंधित विषयों से तीन शिक्षक चयनित किए जाएंगे। इसके लिए शिक्षकों को दो हजार रुपया मानदेय दिया जाएगा। रेमेडियल कोचिंग के माध्यम से सरकार की मंशा छात्रों को भविष्य के लिए तैयार करना है।