{"_id":"5957dedc4f1c1bec5b8b467b","slug":"61498930908-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजबहा में खंदी कटने से खेतों में घुसा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजबहा में खंदी कटने से खेतों में घुसा पानी
Updated Sat, 01 Jul 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
खेत में घुसा पानी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजीतगंज (मैनपुरी)। नगरिया रजबहा के अजीतगंज माइनर की पटरी पिछले तीन दिन से कटी हुई है। इससे सैकड़ों बीघा की फसलें पानी में डूबी हुई हैं। माइनर की यह पटरी अजीतगंज पुलिया के पास कटी हुई है। तीन दिन गुजरने के बाद भी कोई अधिकारी या कर्मचारी कटान को बंद कराने नही पहुंचा है। इसके चलते कटान की चौड़ाई लगभग आठ मीटर तक पहुंच चुकी है।
नगरिया रजबहा से निकले माइनर में अजीतगंज पुलिया के पास गुरुवार को पटरी में कटान हुआ है। इसकी चौड़ाई लगातार पानी बहने से बढ़ती ही जा रही है। इसके चलते सैकड़ों बीघा खेतों में पानी भरने से मूंगफली, उड़द, मक्का, धान की नर्सरी में पानी भर गया है और फसलें सड़ना शुरू हो चुकी हैं। किसानों की मूंगफली खुदी हुई खेत में पड़ी है और उसमें पानी भर गया है। इससे किसानों में आक्रोश है। किसान खुशीराम, रामवीर, सियाराम की मक्का की फसल, ओमप्रकाश, सुमंत, ऋषि की उड़द की फसल, अंतराम, रजनेश, मनोज, महेश की मूंगफली, गोपीनाथ, रामकुमार, पवन, राजवीर, रामचंद्र, विद्याराम, राधेश्याम, विनोद कुमार आदि की धान की नर्सरी पूरी तरह पानी में डूबी हुई हैं। किसानों में कटान बंद न होने को लेकर आक्रोश है। वहीं नाराजगी और आक्रोश भी बढ़ रहा है।
एसडीएम भोगांव संदीप कुमार का कहना है कि मेरी जानकारी में अभी तक यह बात नहीं थी। न ही मेरे पास किसी ने शिकायत की थी। अब मेरे संज्ञान में बात आई है। कर्मचारियों को भेजकर खंदी बंद करवा दी जाएगी।