{"_id":"594eba0e4f1c1bc7608b457a","slug":"61498331662-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया की जीत में चमकीं आगरा की बे टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीम इंडिया की जीत में चमकीं आगरा की बे टियां
Updated Sun, 25 Jun 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। महिला क्रिकेट विश्वकप के पहले मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ शहर की दोनाें खिलाड़ियों दीप्ति शर्मा और पूनम यादव ने शानदार प्रदर्शन किया। दीप्ति की घातक गेंदबाजी के आगे इंग्लैंड पस्त हो गया। दीप्ति ने तीन विकेट झटके और एक रन आउट किया। पूनम यादव ने भी एक विकेट अपने नाम किया।
दीप्ति शर्मा भारत की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अहम समय पर सारे विकेट लिए, रन आउट ने तो मैच का रुख बदल दिया। महिला क्रिकेट विश्वकप में पहली बार डीआरएस सिस्टम लागू किया गया। दीप्ति शर्मा इस प्रणाली का इस्तेमाल कर पहला विकेट प्राप्त करने वाली खिलाड़ी बन गईं। दीप्ति के घर (161- अवधपुरी, बोदला) में सुबह से प्रार्थना का दौर चलता रहा। दीप्ति अपना पहला विश्वकप खेल रही है।
दीप्ति के पिता श्रीभगवान शर्मा, मां सुशीला शर्मा, भाई सुमित शर्मा, संजय शर्मा, ताऊ भगवान सिंह शर्मा ने खुशी जताई है। वन डे मैच में सर्वाधिक छह विकेट प्राप्त करने वाली खिलाड़ियों की सूची में वह पहले स्थान पर काबिज हैं। वहीं वन डे में ही 188 रन बनाने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं। पूनम यादव मंडल रेल प्रबंधक, आगरा के कार्यालय में तैनात हैं और ईदगाह रेलवे कालोनी में रहती हैं। वह पिछला वर्ल्डकप भी खेल चुकी हैं। उसमें सर्वाधिक आठ विकेट प्राप्त किए थे।