{"_id":"594573494f1c1b6d628b48b6","slug":"61497723721-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा-वृंदावन रोड़ पर दिनदहाड़े लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा-वृंदावन रोड़ पर दिनदहाड़े लूट
Updated Sun, 18 Jun 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
police
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। वृंदावन कोतवाली क्षेत्र के मथुरा मार्ग पर दिनदहाड़े छह बदमाशों ने बाइक सवार दंपति को लूट लिया। पति को डंडों से पीटा। घटना शनिवार दोपहर की है।
अलीगढ़ के इगलास निवासी बंटी पहलवान पत्नी पूनम के साथ दस माह के बेटे चिंटू को दवा दिलाने जा रहे थे। मथुरा-वृंदावन रोड पर पीएमवी के समीप पास के जंगल से निकले छह नकाबपोश बदमाशों ने उनको घेर लिया। बंटी से 1500 रुपये नकद, मोबाइल लूट लिया। मोटरसाइकिल ले जाने का विरोध करने पर बदमाशों ने उनको डंडों से पीटा। इसी बची मार्ग पर कुछ अन्य राहगीर पहुंचे तो बदमाश जंगल में भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की लेकिन कोई नहीं मिला।
पीड़ित वृंदावन कोतवाली की अध्धा पुलिस चौकी पर पहुंचे। वहां कोई नहीं था। करीब एक घंटे बाद पुलिसकर्मी चौकी पर पहुंचे। कोतवाली प्रभारी आरसी शर्मा और अध्धा पुलिस चौकी प्रभारी इंद्रजीत सिंह को इस बीच वारदात की जानकारी ही नहीं हो पाई।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में सप्ताह में दूसरी लूट
12 जून की सुबह कोतवाली वृंदावन क्षेत्र में नेशनल हाईवे-2 पर सीएनजी गैस पंप के कर्मचारियों से बाइक सवार 4 बदमाश 25 लाख रुपये लूट लिए थे। कोतवाली वृंदावन क्षेत्र में सप्ताह में ये दूसरी लूट है।
बदमाशों के लिए मुफीद है जंगल
मथुरा-वृंदावन के बीच 400 एकड़ में घना जंगल अपराधियों के लिए मुफीद माना जाता रहा है। जून, 2004 में पुलिस ने शेरगढ़ के हिस्ट्रीशीटर अलीशेर को इसी जंगल से गिरफ्तार किया। मार्च, 2010 में तेहरा के इन्हीं जंगल में पुलिस ने मेवात के बदमाश को मुठभेड़ में मार गिराया था। आसपास के गांववासियाें ने कई बार यहां बदमाशों की मौजूदगी को दर्ज कराया है।