{"_id":"59456fb84f1c1b48298b4711","slug":"61497722808-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही रात तीन घरों में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही रात तीन घरों में चोरी
Updated Sun, 18 Jun 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला (फिरोजाबाद)। इंद्रानगर कालोनी के तीन घरों के ताले तोड़कर चोर लाखों रुपये के गहने, नगदी आदि सामान उठा ले गए। रिश्तेदार के घर गए लोगों के लौटने पर घटना की जानकारी हुई। पीड़ितों ने मामले की तहरीर पुलिस को दे दी है।
नगर के इंद्रानगर कालोनी की रहने वाली मनीता पत्नी स्वर्गीय राजेश गौतम शुक्रवार को अपनी बीमार बहन को देखने आगरा गई थी। शनिवार की सुबह लौटने पर घर के दरवाजे का ताला टूटा और सामान बिखरा था। घर से सोने की दो जंजीर, चार चूड़ी, तीन अंगूठी, टॉप्स, नथ, बुंदे, चांदी के पांच जोड़ी पायजेब, खडुआ एवं पांच हजार रुपये गायब थे।
दूसर घटना इसी मोहल्ले के विपुल कुमार पुत्र दयाराम के घर हुई। चोर यहां भी ताले तोड़कर सोने की एक चेन, दो अंगूठी, चांदी की पायजेब व दो हजार रुपये उठा ले गए थे। वहीं शुक्रवार की रात ही चोरों ने राकेश सिसोदिया पुत्र देवी सिंह सिसोदिया का घर खंगाला डाला।
विज्ञापन
उनकी पत्नी बच्चों सहित मायके खैरगढ़ गई थी। राकेश भी कहीं बाहर गए थे। चोर उनके घर से छह हजार रुपये, दो जोड़ी कुंडल, टॉप्स, दो जोड़ी पायजेब आदि गहने ले गए हैं।